ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में सरकारी स्कूलों के संचालन का समय बदला, अब इस समय चलेंगे क्लास; प्राइमरी-मिडिल स्कूल का टाइम टेबल एक हुआ

PATNA: बिहार में सरकारी स्कूलों के समय सारणी में बदलाव कर दिया गया है। इस नए बदलाव के मुताबिक अब एक से 8 तक की सभी कक्षाएं सुबह 9 बजे से 3 बजे तक संचालित की जाएंगी। बिहार शिक्षा पर

बिहार में सरकारी स्कूलों के संचालन का समय बदला, अब इस समय चलेंगे क्लास; प्राइमरी-मिडिल स्कूल का टाइम टेबल एक हुआ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में सरकारी स्कूलों के समय सारणी में बदलाव कर दिया गया है। इस नए बदलाव के मुताबिक अब एक से 8 तक की सभी कक्षाएं सुबह 9 बजे से 3 बजे तक संचालित की जाएंगी। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने इसको लेकर नया टाइम टेबल जारी कर दिया है। नई समय सारणी के तहत अब राज्य के सभी प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के संचालन एक ही समय में होगा। इसके साथ ही स्कूलों के लगने वाली कक्षाओं के समय में भी थोड़ा बदलाव किया गया है।


नए टाइम टेबल के मुताबिक अब स्कूलों में एक घंटा के लंच ब्रेक की जगह 45 मिनट का लंच ब्रेक होगा। लंच ब्रेक के बाद संचालित होने वाली तीन कक्षाओं का समय 30 मिनट की जगह 35 मिनट कर दिया गया है। समय सारणी के मुताबिक प्रार्थना सभा 50 मिनट का होगी। सुबह 9 बजे से 9:50 तक स्कूलों में प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। सुबह 9:50 से शुरू होकर 12:30 तक कुल चार कक्षाएं संचालित की जाएंगी। 12:30 बजे लंच ब्रेक होगा जो 1 बजकर 15 मिनट तक चलेगा। दोपहर 1 बजकर 15 मिनट के बाद तीन कक्षाएं संचालित होंगी, जो 35-35 मिनट की होंगी। 


बता दें कि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी स्कूलों से स्कूलों के संचालन के लिए उनकी राय मांगी थी। स्कूलों द्वारा बिहार शिक्षा परियोजना परिषद को भेजे गए सजेशन के आधार पर स्कूलों के समय सारणी में बदलाव किया है और राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्कूलों के संचालन की नई समय सारणी जारी कर दी है। इस बदलाव के बाद राज्य के सभी सरकारी प्राइमरी-मिडिल स्कूलों का संचालन एक ही टाइम टेबल से हो सकेगा।