ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : सरकारी जमीन हथियाने वालों की अब खैर नहीं, अप्रैल से चलेगा बुलडोजर

PATNA : सभी जिलों में सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाने के लिए बिहार सरकार बुलडोजर चलाने की तैयारी कर चुकी है. सरकार का यह अभियान इसी एक अप्रैल से शुरू होने जा

बिहार : सरकारी जमीन हथियाने वालों की अब खैर नहीं, अप्रैल से चलेगा बुलडोजर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : सभी जिलों में सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाने के लिए बिहार सरकार बुलडोजर चलाने की तैयारी कर चुकी है. सरकार का यह अभियान इसी एक अप्रैल से शुरू होने जा रहा है. इस अभियान के लिए सरकार सभी जिलों को 10-10 लाख रुपये उपलब्ध करायेगी. 


शुक्रवार को राजस्व और भूमि सुधार मंत्री राम सूरत कुमार ने विधानसभा में यह घोषणा की. मंत्री ने कहा कि सरकार जमीन से जुड़े विवाद प्रमुखता के साथ निबटा रही है. ऑनलाइन सेवाएं शुरू करने के सार्थक नतीजे आ रहे हैं. सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुलडोजर पर होने वाले खर्च के मद में जिलों को 10-10 लाख रुपये की राशि दी जा रही है. सदन ने ध्वनिमत से विभाग का बजट पारित कर दिया. यह 1 हजार 3 सौ 32 करोड़ रुपये से अधिक का है.


इस मौके पर विभागीय मंत्री ने कहा कि सभी अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को पूरी तरह से खाली कराया जायेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के तहत सारण, समस्तीपुर, सीवान, सहरसा समेत 18 जिलों में जमीन सर्वे का काम शुरू हो गया है. रामसूरत कुमार ने कहा कि जमीन की मापी कराने के लिए कोई भी व्यक्ति विदेश में बैठकर भी ऑनलाइन बुकिंग करवा सकता है.


टैग्स