ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार के लिए हादसों वाला बुधवार, सड़क दुर्घटनाओं में 7 लोगों की गई जान

PATNA : बिहार के लिए आज का दिन हादसों का बुधवार साबित हो रहा है। राज्य के अंदर अब तक अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 7 लोगों की जान जा चुकी है। रोहतास, औरंगाबाद और खगड़िया में सड़

बिहार के लिए हादसों वाला बुधवार, सड़क दुर्घटनाओं में 7 लोगों की गई जान
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार के लिए आज का दिन हादसों का बुधवार साबित हो रहा है। राज्य के अंदर अब तक अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 7 लोगों की जान जा चुकी है। रोहतास, औरंगाबाद और खगड़िया में सड़क हादसे के दौरान कुल 7 लोगों की मौत हुई है। इसमें छह युवक शामिल हैं और यह सभी बाइक सवार हैं। 


रोहतास जिले में तीन बाइक सवार युवकों की मौत की खबर फर्स्ट बिहार आपको पहले ही बता चुका है। एक सड़क दुर्घटना में तिलौथू थाना इलाके में बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई है। इस हादसे में राहुल सेठ, सोनू सेठ और अंकुश सोनू की मौत हुई है। दूसरी घटना औरंगाबाद से सामने आई है। औरंगाबाद के हसपुरा थाना इलाके के दाउदनगर–गया मेन रोड पर दीपक कुमार नाम के एक युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। 


वहीं औरंगाबाद–पटना मुख्य सड़क पर केरा गांव के पास बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। तीसरे युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उधर खगड़िया में भी एक युवक की मौत हुई है। बाइक सवार युवक को टैंकर ने टक्कर मारी थी। घटना खगड़िया के बोबिल पनसलवा रोड की है। यहां बाबा फुलेश्वर मंदिर के पास यह सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में मृत युवक के पिता और चाचा भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

टैग्स