ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार में सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने कोरोना काल में की गई डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति को रद्द कर दिया है. बिहार सरकार की ओर से

बिहार में सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने कोरोना काल में की गई डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति को रद्द कर दिया है. बिहार सरकार की ओर से सभी जिलों के डीएम और सिविल सर्जन को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी गई है.


बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी पत्र संख्या 762 (2) के मुताबिक कोरोना महामारी के दूसरे लहर के दौरान बिहार के विभिन्न जिलों में की गई डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्तियां रद्द कर दी गई हैं. बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस आशय का आदेश सभी जिलों को भेज दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड 19 को देखते हुए जिला स्तर पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य क्रमियों की आवश्यकतानुसार विभिन्न पदों पर और विभिन्न अस्पतालों में प्रतिनियुक्त करने का आदेश दिया गया था.


इसके आलोक में सभी जिलाधिकारियों और सिविल सर्जनों द्वारा 31 मई तक चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी. अब विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि जिलाधिकारी और सिविल सर्जनों द्वारा की गयी प्रतिनियुक्ति अब स्वतः समाप्त हो गयी है. प्रतिनियुक्त किये गये संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी अपने-अपने मूल पदस्थापन स्थल व पद पर योगदान करना सुनिश्चित करें.


बिहार में सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश

टैग्स