ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

बिहार में फौरन पुलिस की स्पेशल टीम बनाने का निर्देश, सभी जिलों के SP को लिखा गया लेटर

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस मुख्यालय की ओर से एक लेटर जारी किया गया है. आईजी की ओर से सभी जिलों के एसपी और एसएसपी को पत्र लिखकर दी गई है

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस मुख्यालय की ओर से एक लेटर जारी किया गया है. आईजी की ओर से सभी जिलों के एसपी और एसएसपी को पत्र लिखकर  दी गई है कि तत्काल सभी जिलों में पुलिस की एक स्पेशल टीम का गठन किया जाये. पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक वीडियो कांफ्रेसिंग में यह बड़ा निर्णय लिया गया है. 


पटना पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी इस पत्र के मुताबिक सभी पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जिला में एक सेल का गठन करेंगे. जो बिहार पुलिस के सभी सिपाहियों और अफसरों के परिजनों को मेडिकल सहायता के साथ-साथ इमरजेंसी हालत में मदद पहुंचाएंगे. कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न वैश्विक महामारी को देखते हुए. यह आदेश 14 अप्रैल तक जारी रहेगा.


मुख्यालय की ओर से यह बताया गया है कि जो पुलसीकर्मी अपने ड्यूटी पर हैं. इस परिस्थिति में वे अपने परिजनों का ख्याल रखने में असमर्थ हैं. जिसको देखते हुए सभी जिलों में एक-एक सेल का गठन किया जाये. सभी परिजनों को 24 घंटे सेवा प्रदान करें. किसी भी हालत में पुलिस के परिजनों को कठिनाई ना हो, इसका ध्यान रखा  जाये.

टैग्स