ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

ढाई लाख पंचायत प्रतिनिधियों के लिए अच्छी खबर, बकाया भत्ता के लिए सरकार ने जारी की राशि

PATNA : राज के ढाई लाख के पंचायत और कचहरी के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने उनके बकाया भत्ते के भुगतान के लिए राशि जारी कर दी है। अगस्त 2020 से फरवरी 20

ढाई लाख पंचायत प्रतिनिधियों के लिए अच्छी खबर, बकाया भत्ता के लिए सरकार ने जारी की राशि
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राज के ढाई लाख के पंचायत और कचहरी के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने उनके बकाया भत्ते के भुगतान के लिए राशि जारी कर दी है। अगस्त 2020 से फरवरी 2021 तक के भत्ते का भुगतान अब संभव हो पाएगा। पंचायती राज विभाग ने सभी जिलों को निर्देश जारी किया है और इसके लिए कुल 112 करोड़ रुपए कर दिए गए हैं। 


आपको बता दें कि बिहार में 8386 पंचायतों की संख्या है। बिहार में पिछले 6 महीने से अधिक दिनों का प्रतिनिधियों का भत्ता बकाया है। कई जगह से लगातार शिकायतें आ रही थी कि अगस्त 2020 के पहले का भी भत्ता प्रतिनिधियों को नहीं मिला है। विभाग में अब इन शिकायतों के बाद निर्देश जारी किया है कि जल्द से जल्द पंचायत प्रतिनिधियों का भत्ता दिया जाए। पंचायत प्रतिनिधियों को भाता नहीं मिलने के पीछे कई जगहों पर सरपंच और उप सरपंच के बीच विवाद भी कारण रहा है। इन दोनों के हस्ताक्षर से ही राशि निकासी का प्रावधान है और जहां भी विवाद रहा है उसके कारण भत्ता मिलने में परेशानी हुई है।


बिहार में जिला परिषद अध्यक्ष को हर महीने भत्ते के तौर पर 12 हजार, जिला परिषद उपाध्यक्ष या प्रमुख को 10 हजार, प्रखंड उप प्रमुख को 5 हजार, जिला परिषद सदस्य मुखिया या सरपंच को ढाई हजार, उप मुखिया या उप सरपंच को 1200, पंचायत समिति सदस्य को 1000 और वार्ड सदस्य को या पंच को 500 रुपये भत्ते के तौर पर दिया जाता है।