ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पंचायत चुनाव : मिशन ईवीएम हुआ पूरा, सभी जिलों में पहुंच गई है इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन

PATNA : पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग में एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। पंचायत चुनाव के लिए मिशन ईवीएम को पूरा कर लिया गया है। राज्य के अंदर पंचायत चुनाव में पहली बार

पंचायत चुनाव : मिशन ईवीएम हुआ पूरा, सभी जिलों में पहुंच गई है इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन
Editor
2 मिनट

PATNA : पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग में एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। पंचायत चुनाव के लिए मिशन ईवीएम को पूरा कर लिया गया है। राज्य के अंदर पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम का इस्तेमाल होगा। इसके लिए सभी जिलों में ईवीएम बुधवार को पहुंच गए। राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछली समीक्षा बैठक के दौरान सभी जिलों को 20 जुलाई तक दूसरे राज्यों से ईवीएम लाने का निर्देश दिया था। राज्य में पंचायत चुनाव के दौरान 2 लाख 9 हजार ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। ईवीएम के माध्यम से चार पदों मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति य सदस्य व जिला परिषद सदस्य के लिए वोटिंग होगी। हालांकि पंच और सरपंच पद के लिए वोटिंग बैलेट पेपर के जरिये होना है। 


मिशन ईवीएम को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव योगेंद्र राम के मुताबिक के सभी जिलों में ईवीएम पहुंच चुकी है। जिन जिलों में ईवीएम अभी नहीं पहुंची है वह भी रास्ते में है और अगले 24 घंटे में जिले में पहुंच जाएगी। शेखपुरा जिले को ईवीएम लेने में तमिलनाडु से थोड़ी परेशानी हुई। 



पंचायत चुनाव के लिए ईवीएम बुधवार को केरल से पटना लायी गयी। लगभग 11 हजार ईवीएम पटना जिले में चुनाव के लिए आई हैं। 11 कंटेनर से केरल के तिरुअनंतपुरम से ईवीएम मंगायी गयी है। ईवीएम को बाढ़, पालीगंज और नौबतपुर स्थित गोदाम में रखा जा रहा है। गोदाम में रखने के बाद ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग वेल के इंजीनियरों द्वारा की जाएगी। ईवीएम पहुंचने के साथ ही चुनाव की प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है।

टैग्स