ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार में पहले से और महंगा होगा बालू, नीतीश सरकार ने बंदोबस्ती दर दोगुना किया

PATNA : बिहार में बालू की कीमतें पहले से और ज्यादा बढ़ने वाली हैं। नीतीश कैबिनेट ने आज जो फैसला लिया है उसके बाद बिहार में बालू की कीमतें बढ़नी तय मानी जा रही है। दरअसल, सरकार ने अ

बिहार में पहले से और महंगा होगा बालू, नीतीश सरकार ने बंदोबस्ती दर दोगुना किया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में बालू की कीमतें पहले से और ज्यादा बढ़ने वाली हैं। नीतीश कैबिनेट ने आज जो फैसला लिया है उसके बाद बिहार में बालू की कीमतें बढ़नी तय मानी जा रही है। दरअसल, सरकार ने अब बालू घाटों की बंदोबस्ती को लेकर आज एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाया गया था कि बालू घाटों की ई नीलामी 5 साल के लिए की जाए। साथ ही साथ बालू की मात्रा और घाटों की स्थिति को देखते हुए दर तय करने का भी फैसला किया गया।


कैबिनेट में जो प्रस्ताव लाया गया है उसके बाद अब कई बालू घाटों की बंदोबस्ती दर में दोगुनी कर दी गई है। सोन नदी के अलावे क्यूल, फल्गु, चानन और मोरहर नदी की बालू बंदोबस्ती दरें अब दोगुनी होंगी। पहले यहां ₹75 प्रति घन मीटर के हिसाब से बंदोबस्ती होती थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर डेढ़ सौ रुपए प्रति घन मीटर कर दिया गया है।


सरकार के इस फैसले का सीधा असर बालू की कीमतों पर पड़ेगा। भवन निर्माण कार्य के साथ-साथ अन्य तरह के निर्माण कार्य इससे प्रभावित होंगे। रियल एस्टेट सेक्टर भी पहले से ज्यादा महंगा होगा। वैसे लोग जो अपना आशियाना बनाना चाहते हैं, उन्हें भी बालू की बढ़ी कीमतों का सामना करना पड़ेगा।