ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार में ओमिक्रोन के दस्तक के बीच सीएम नीतीश की हाई लेवल बैठक, मुख्यमंत्री ने दिए कई दिशा-निर्देश

PATNA : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम नीतीश ने आज पटना में हाई लेवल मीटिंग की है. बैठक में उन्होंने निर्देश दिया है कि ओमिक्रोन की जाँच के लिए राज्य में ही व्यवस्था की जा

बिहार में ओमिक्रोन के दस्तक के बीच सीएम नीतीश की हाई लेवल बैठक, मुख्यमंत्री ने दिए कई दिशा-निर्देश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम नीतीश ने आज पटना में हाई लेवल मीटिंग की है. बैठक में उन्होंने निर्देश दिया है कि ओमिक्रोन की जाँच के लिए राज्य में ही व्यवस्था की जाए. उन्होंने निर्देश दिया है कि कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी देखी जा रही है. इसपर कड़ी नजर रखी जाए. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के साथ साथ जिला अस्पताल और अनुमंडल अस्पतालों में भी पूरी तैयारी रखी जाए.


साथ ही ऑक्सीजन और दवा की पर्याप्त उपलब्धता रखने के साथ साथ टेक्नीशियन और पूरी मेडिकल टीम को अलर्ट मोड पर रखा जाए. उन्होंने यह भी कहा कि आज 10 करोड़ कोरोना टीका का डोज दिया जा चूका है. यह ख़ुशी की बात है. सीएम ने कोरोना के प्रति सभी लोगों को सजग और सचेत रहने का निर्देश दिया है.


समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कोरोना के बढ़ते मामले तथा उससे बचाव को लेकर की जा रही तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने देश में ओमिक्रोन की राज्यवार स्थिति, राज्य में पिछले आठ दिनों का प्रतिदिन टेस्टिंग और पाजिविटी रेट आदि के संबंध में जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सभी जिलों के लिये नोडल ऑफिसर बनाये गये हैं, जो एक-एक चीज पर नजर रखेंगे. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार स्पीड पोस्ट के माध्यम से कोविड होम आइसोलेशन मेडिकल कीट लोगों के घर तक पहुँचाया जायेगा.

टैग्स