ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार में एनएच पर चलना होगा महंगा, एक अप्रैल से बढ़ने जा रहा टोल टैक्स

PATNA : अगर आप भी सड़क मार्ग से लंबा सफर करते हैं तो बिहार में एनएच का इस्तेमाल करना आपके लिए अब पहले से ज्यादा महंगा होगा. बिहार में अब एनएच 57 पर टोल टैक्स बढ़ने वाला है. मु

बिहार में एनएच पर चलना होगा महंगा, एक अप्रैल से बढ़ने जा रहा टोल टैक्स
First Bihar
3 मिनट

PATNA : अगर आप भी सड़क मार्ग से लंबा सफर करते हैं तो बिहार में एनएच का इस्तेमाल करना आपके लिए अब पहले से ज्यादा महंगा होगा. बिहार में अब एनएच 57 पर टोल टैक्स बढ़ने वाला है. मुजफ्फरपुर और पूर्णिया को जोड़ने वाले इस पर 1 अप्रैल से गाड़ियों का दौड़ना महंगा हो जाएगा. होलसेल प्राइस इंडेक्स में 12 फ़ीसदी के इजाफे के बाद एनएचएआई ने 1 अप्रैल से देश के सभी टोल प्लाजा पर 8 से 11 फीसदी तक के टोल टैक्स में इजाफा करने का फैसला किया है.


एनएच 57 पर 10 फीसदी टोल टैक्स बढ़ाया गया जाएगा. मुजफ्फरपुर के मैठी स्थित टोल प्लाजा सहित पूर्णिया तक पहुंचने में चारों टोल प्लाजा पर 8.33 से लेकर 10.32 फीसदी तक टोल टोक्स में वृद्धि हुई है. एनएचएआई दरभंगा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. सूरज प्रकाश ने मंगलवार को इस बाबत आदेश जारी कर दिया है. मैठी टोल प्लाजा पर फिलहाल, सिंगल जर्नी के लिए चार चक्के के हल्के वाहन के लिए 120 रुपए टोल टैक्स लिए जा रहे हैं. 


24 घंटे के अंदर मैठी टोल प्लाजा पर डबल जर्नी के लिए 215 रुपए वसूले जाएंगे. वहीं जिले में निबंधित व्यवसायिक वाहन के सिंगल जर्नी के लिए 50 फीसदी अर्थात 65 रुपए लिए जाएंगे।. जबकि, एक माह में 50 बार सिंगल जर्केनी लिए हल्के वाहन से 4405 रुपए लिए जाएंगे.


इसके साथ ही सभी टोल प्लाजा के 20 किमी परिधि में निबंधित गैर व्यावसायिक वाहनों से प्रतिमाह 315 रुपए लिए जाएंगे. दूसरी ओर मुजफ्फरपुर बरौनी एनएच के महंथ मनियारी टोल प्लाजा पर भी टोल वसूली के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. पिछले साल भी अप्रैल महीने में एनएचएआई ने टोल टैक्स में इजाफा किया था. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहले ही कह चुके हैं कि अगर आप अच्छी सड़कों पर चलना चाहते हैं तो आपको टोल देना होगा. गडकरी ने पिछले दिनों संसद में कहा था कि अच्छी सड़कों पर गाड़ियां अच्छी माइलेज देती है और इससे पेट्रोल की खपत से बचत होती है और यही बचत का थोड़ा हिस्सा सरकार टोल के तौर पर लेना चाहती है.

टैग्स