ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार में मिले कोरोना के 6 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 523

PATNA : बिहार में कोविड-19 का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. लॉकडाउन-2 में कोरोना पर नकेल कसी जा सकी है लेकिन इसके बावजूद भी बिहार में आंकड़ा रविवार को ही 500 पार हो गया. इस वक्त ए

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोविड-19 का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. लॉकडाउन-2 में कोरोना पर नकेल कसी जा सकी है लेकिन इसके बावजूद भी बिहार में आंकड़ा रविवार को ही 500 पार हो गया. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. विभाग की ओर से 6 नए केस की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही बिहार में यह आंकड़ा 523 हो गया है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को पहला अपडेट जारी किया गया है. प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि मधुबनी जिले के झंझारपुर से 5 और पश्चिमी चंपारण जिले के योगापट्टी इलाके से एक मरीज मिला है. योगापट्टी के सनाचारी गांव में 19 साला का युवक कोरोना संक्रमित मिल है. 


बिहार में मिले कोरोना के 6 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 523


राज्य में कोविड-19 के केस सामने आ चुके हैं. जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है. मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी और सीतामढ़ी के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत कोरोना के कारण हुई है. इसमें से कुछ लोग कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से पहले से ही पीड़ित थे. जिनका इलाज मुंबई में चल रहा था. बिहार में अब तक 124 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जो कि सभी पॉजिटिव केसों का लगभग एक चौथाई हिस्सा है. 


बिहार के अंदर कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है. पिछले एक सप्ताह में राज्य के विभिन्न जिलों से 227 नए केस सामने आये. इसी 7 दिनों में 68 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं. बिहार में एक-एक कर अब 31 जिले कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी की चपेट में आ गए हैं.

टैग्स