ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

बिहार में मिले कोरोना के 5 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 383

PATNA : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का कहर बिहार में थमता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है. सूबे के हालात काफी तेजी के सतह बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का कहर बिहार में थमता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है. सूबे के हालात काफी तेजी के सतह बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से 5 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही बिहार में अब पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 383 हो गया है.


पश्चिमी चंपारण में कोरोना की एंट्री
बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि पश्चिमी चंपारण जिले से 5 नए मरीज सामने आये हैं. वेस्ट चंपारण जिले के योगापट्टी इलाके के रहने वाले बताये जा रहे हैं. इस इलाके के सनीचरी गांव में 5 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव पाई गई है. जिसमें सभी लोग पुरुष हैं. 27-27 और 35-35 साल के 4 मरीज बल्कि 40 साल का एक मरीज श,मिल है. 


बिहार में मिले कोरोना के 5 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 383


बक्सर से मिले 12 नए मरीज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी किये गए पहले अपडेट में बक्सर जिले से 12 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि की गई थी. ये सभी मरीज बक्सर जिले के डुमरांव प्रखंड के नया भोजपुर इलाके के रहने वाले हैं. पीड़ितों में पांच पुरूष और सात महिलाएं शामिल हैं. पीड़ितों में छह माह और एक साल की एक बच्ची भी शामिल है. मंगलवार को भी बक्सर के नया भोजपुर इलाके से 17 साल का एक युवक कोरोना पोजिटिव पाया गया था.


मंगलवार को मिले थे 20 मरीज
मंगलवार को इससे पहले अपडेट में 20 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से नए मामले निकल कर सामने आये थे. गोपालगंज से 6, कैमूर से 4, जहानाबाद से 3, मुंगेर से 2, बांका, अररिया, बक्सर, शेखपुरा और समस्तीपुर से एक-एक नए मरीज के मिलने की भी पुष्टि की गई है.


सोमवार को 12 जिलों से 69 पॉजिटिव केस
इससे पहले बीते दिन सोमवार को कोरोना के सारे रिकार्ड टूट गए. क्योंकि बिहार के अंदर एक दिन में सबसे ज्यादा मामले 27 अप्रैल को आये. सोमवार को राज्य के 12 जिलों से 69 मामले सामने आये थे. जिसमें मुंगेर के 22, रोहतास के 16, भोजपुर के 7, पटना के 6, औरंगाबाद के 5, मधुबनी के 5, लखीसराय के 3, पूर्णिया, दरभंगा, सारण, नवादा और नालंदा जिले से एक-एक मामले सामने आये हैं.


5 नए जिलों में कोरोना की दस्तक
बिहार के 29 जिलों में कोरोना ने अपना पांव पसार लिया है. जिसके कारण प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. लोगों की चिंता के साथ-साथ सरकार की चुनौतियां भी बढ़ गई हैं. सोमवार को मधुबनी, दरभंगा और पूर्णिया के रूप में नए जिले संक्रमित इलाकों की सूची में जुड़े थे. जबकि मंगलवार को अररिया और शेखपुरा के रूप में दो नए जिले जुड़ चुके हैं. आज बुधवार को पश्चमी चंपारण के रूप में एक नया जिला संक्रमित इलाकों की लिस्ट में शामिल हो गया है. 


बिहार में मिले कोरोना के 5 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 383

टैग्स