ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

बिहार में मिले कोरोना के 9 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 962

PATNA : बिहार में कोविड-19 का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना को लेकर एक ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 9 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही रा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोविड-19 का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना को लेकर एक ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 9 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 962 हो गई है.


इस नए अपडेट के मुताबिक सभी मामले पूर्णिया जिले से सामने आये हैं. पूर्णिया के डीएम राहुल कुमार ने बताया कि जिले में 9 नए मामले सामने आये हैं. ये सभी मामले पूर्णिया के रुपौली इलाके के हैं. ये सभी मरीज दिल्ली से ट्रक के माध्यम से पूर्णिया पहुंचे थे. जिन्हें रुपौली क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया था. बता दें कि इससे पहले भी जिले से मामले सामने आये थे. पूर्णिया में अब कुल 12 मामले हो गए हैं. सभी को जिले के हेडक्वार्टर स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है.


बिहार में सभी जिले अब कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मी तक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में अब तक 400 मरीज ठीक हो चुके हैं. जबकि 7 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में पटना के 2 लोग शामिल हैं. इसके अलावा मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी, सीतामढ़ी और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हुई है. 


बिहार में मिले कोरोना के 9 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 962

टैग्स
रिपोर्टिंग
t

रिपोर्टर

tahsin

FirstBihar संवाददाता