ब्रेकिंग
अब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांच

बिहार में मिले कोरोना के 4 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 546

PATNA :कोविड-19 का संक्रमण बिहार में बढ़ते ही जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 4 नए केस सामने आये हैं. जिसके कारण बिहार में कुल मरीजों की संख्या 546 हो

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :कोविड-19 का संक्रमण बिहार में बढ़ते ही जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 4 नए केस सामने आये हैं. जिसके कारण बिहार में कुल मरीजों की संख्या 546 हो गई है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरूवार को जारी पहले अपडेट के मुताबिक नए केस सामने आये हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सासाराम की  56 वर्षीय महिला और 70 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. औरगांबाद जिले में 30 वर्षीय पुरुष और जहानाबाद में 32 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

देखें वीडियो :


बिहार में मिले कोरोना के 4 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 546


बिहार में 4 मई के बाद हालात में कुछ सुधार हुए हैं. पिछले दो दिनों में सिर्फ 13 मामले सामने आये हैं, जबकि 69 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ही बिहार में ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 200 पार हो चुका है. राज्य में अब तक 203 मरीज ठीक हो चुके हैं. इसके आलावा 4 कोरोना मरीजों की मौत अब तक हो चुकी है. मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी और सीतामढ़ी में एक-एक मरीजों की मौत हुई है.


बिहार में पिछले 7 दिनों में 176 नए मामले सामने आये हैं. जबकि इसी एक सप्ताह में 139 लोग स्वस्थ हुए हैं. राज्य के सभी जिलों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है. अभी तक 61, 23, 344 परिवारों के लगभग 10 करोड़ 11 लाख लोगों का सर्वे हो चुका है.

टैग्स