ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

बिहार में मिले कोरोना के 314 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 257943

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की

बिहार में मिले कोरोना के 314 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 257943
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 314 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 257943 हो गई है. बिहार में फिलहाल 4248 कोरोना के एक्टिव मरीज है.


राजधानी पटना में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी पटना में एक बार फिर से सबसे ज्यादा 138 नए मामले सामने आये हैं. गुरुवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 314 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 257943 हो गया है.


बीते दिन बुधवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर 2 व्यक्ति की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1445 हो गया है. बिहार के लोगों के लिए ख़ुशी की बात तो ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 391 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ढाई लाख के करीब हो गई. राज्य में अब तक कुल 2,52,249 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.


बिहार ने एक नया रिकार्ड बनाया है. राज्य के अंदर लगभग 97.91 प्रतिशत मरीज से अधिक मरीज अब स्वस्थ हो चुके हैं, जो कि देश में किसी भी अन्य राज्य से ज्यादा है. इतना ही नहीं भारत में कोरोना से ठीक होने वाले के आंकड़े से भी बिहार 10% आगे चल रहा है. 

बिहार में मिले कोरोना के 314 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 257943

टैग्स