ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

बिहार में मिले कोरोना के 4 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 259

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना सामने आ रही है. जहां स्वास्थ्य विभाग ने 4 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि की है. इसके साथ ही सूबे में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 259 हो गई ह

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना सामने आ रही है. जहां स्वास्थ्य विभाग ने 4 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि की है. इसके साथ ही सूबे में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 259 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के मुताबिक से मरीज पूर्वी चंपारण से सामने आये हैं.


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्‍य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 259 तक पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान संजय कुमार ने बताया कि ये सभी मरीज पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले हैं. जिनमें चार पुरुष शामिल हैं. मरीजों में 28,32,50 और 54 साल के चार पुरुष शामिल हैं. इन सभी में से 3 मरीज पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया इलाके के रहने वाले हैं. ये लोग मुंबई से आये थे. इनके आलावा एक मरीज इसी जिले के अरेराज इलाके का रहने वाला है. जो दिल्ली से आया था.


11 नए मरीज हुए ठीक
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के मुताबिक के मुताबिक अब तक बिहार में कुल 259 मरीज सामने आये हैं. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने एक बड़ी जानकारी साझा करते हुए इस बात कि सूचना दी कि सूबे में 11 और मरीज ठीक हो गए हैं. जिसमें आरा का एक मरीज भी शामिल है. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि बिहार में स्वस्थ हुए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 56 हो गई है.


स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आज ठीक हुए 11 मरीजों में नालंदा जिले के 3, मुंगेर जिले के 5, भोजपुर जिला का एक, बक्सर जिला का एक और नवादा जिले का एक मरीज ठीक हुए हैं.


बिहार में 201 केस एक्टिव
इन दिनों बिहार में लगातार पॉजिटिव मामले सामने आने के बीच यह एक बड़ी राहत की खबर है. एक सप्तास की बात की जाए तो 7 दिनों में कुल 165 पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं. जिसके कारण बिहार के 21 जिले कोरोना संक्रमित हो गए हैं. बिहार में दो लोगों की मौत और 56 लोगों के ठीक होने के बाद फिलहाल 201 केस एक्टिव हैं. किस जिले के कितने मरीज ठीक हुए हैं. बिहार सरकार की ओर से अभी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है.


बिहार में मिले कोरोना के 4 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 259




टैग्स