ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

बिहार में मिले कोरोना के 2 और मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 89

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. बक्सर से 30 साल और 28 साल के दो मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके साथ ही स

FirstBihar
First Bihar
5 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. बक्सर से 30 साल और 28 साल के दो मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके साथ ही सूबे में आंकड़ा अब 89 पहुंच गया है.


बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को अब तक कूल 3 मरीज सामने आ गए हैं. जिसमें बक्सर के 2 और नालंदा का एक मरीज शामिल है. बक्सर में इससे पहले भी दो तब्लीगी जमात से जुड़े कोरोना मरीज सामने आये थे. इन्हीं के संपर्क में आने से दो और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव सामने आई है. जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं. महिला की उम्र 28 साल और पुरुष की उम्र 30 साल बताई जा रही है.


बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को जिस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वह नालंदा के बिहारशरीफ इलाके का रहने वाला था. जिसकी उम्र 55 साल बताई जा रही है. यह व्यक्ति भी नालंदा के मरीज के संपर्क में आने से ही संक्रमित हुआ है. दुबई से लौटने वाला यह मरीज अब तक नालंदा के 4 और पटना के एक मरीज को संक्रमित कर चुका है.


बिहार में अब तक कुल 87 मरीज सामने आये हैं. जिसमें 2 लोगों की मौत भी हुई है. मुंगेर और वैशाली जिले के रहने वाले दो मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने एक बड़ी जानकारी साझा करते हुए यह बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 6240 कोरोना जांच के लिए रैपिड टेस्ट किट भेजे गए हैं.


बिहार में सीवान के 17, मुंगेर के 6, पटना के 5, गया के 4, गोपालगंज के 3, नालंदा के 2, बेगूसराय, नवादा, सारण, लखीसराय और भागलपुर के एक-एक मरीज स्वस्थ हो गए हैं. बिहार में अब तक 10130 सैंपल जांच किये गए हैं, जिसमें  87 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं. सूबे में 302 क्वारंटाइन सेंटर बनाये गए हैं.


खाजपुरा इलाका सील
पटना में शनिवार को महिला की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद फिलहाल खाजपुरा इलाके को सील कर दिया गया है. 3 किलोमीटर के एरिया को अब सील कर सेनेटाइज किया जायेगा. घर-घर लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी. इसके साथ ही प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि महिला कितने लोगों के संपर्क में आई है. उनकी तलाश की जा रही है. जितने लोगों के संपर्क में यह महिला आई है,  उनका सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजा जायेगा.


कई बीमारियों से पीड़ित है महिला
पटना एम्स प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस महिला की उम्र 32 साल है. यह महिला कई बीमारियों से पीड़ित है. 17 अप्रैल को ही महिला को एम्स में भाटी कराया गया है. इसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है. इस महिला को खांसी, बुखार, बदन दर्द और चेस्ट पेन की शिकायत है.


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि जो विदेशी नागरिक कोरोना वायरस के कारण भारत में फंसे हैं और उनका वीज़ा समाप्त हो गया है या होने वाला है, उनके आवेदन पर विजा की अवधि 3 मई 2020 तक निशुल्क बढ़ाई जाएगी. यह भारत सरकार द्वारा लॉकडाउन में फंसे सभी विदेशी नागरिकों के लिए सद्भावना का संकेत है. कोरोना की संकट पर सरकार ने बयान जारी किया है. वीजा पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार की तरफ से कहा गया है कि विदेशी नागरिकों का वीजा बढ़ाया जाएगा. सरकार ने कहा है कि बिना शुल्क वीजा बढ़ाया जाएगा.


टैग्स