ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कोरोना की ढेर पर बैठा पटना: एक दिन में मिले 3 हजार 665 मरीज, पूरे बिहार में 15126 न्यू केस

PATNA : बिहार में कोरोना से हाहाकार मचा है. राजधानी पटना की स्थिति सबसे भयावह है. गुरूवार को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में

कोरोना की ढेर पर बैठा पटना: एक दिन में मिले 3 हजार 665 मरीज, पूरे बिहार में 15126 न्यू केस
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना से हाहाकार मचा है. राजधानी पटना की स्थिति सबसे भयावह है.  गुरूवार को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 15 हजार 126 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 3 हजार 665 नए मामले सामने आये हैं.


बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. सूबे में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 15 हजार 126 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. सबसे ज्यादा 3 हजार 665 मामले पटना जिले से सामने आये हैं. बताया जा रहा है कि एक दिन में 1 लाख 5 हजार 24 लोगों की जाँच की गई है. 


राजधानी पटना में मिले 3 हजार 665 नए मरीजों के अलावा भागलपुर में 503, गया में 752, मुजफ्फरपुर में 736, नालन्दा में 535 और पश्चिमी चंपारण में 533 नए संक्रमित मिले हैं. साथ ही अररिया में 251, अरवल में 195, औरंगाबाद में 399, बांका में 125, बेगूसराय में 490, भोजपुर में 172, बक्सर में 269, दरभंगा में 176, पूर्वी चंपारण में 236,गोपालगंज में 315, जमूई में 376, जहानाबाद में 150 और कटिहार में 326 मरीजों की पहचान की गई है.


कोरोना की ढेर पर बैठा पटना: एक दिन में मिले 3 हजार 665 मरीज, पूरे बिहार में 15126 न्यू केस


वहीं, खगड़िया में 209, किशनगंज में 124,लखीसराय में 108, मधेपुरा में 233, मधुबनी में 409,मुंगेर में 448, नवादा में 229, पूर्णिया में 375, रोहतास में 156, सहरसा में 360, समस्तीपुर में 422, सारण में 441, शेखपुरा में 155, शिवहर में 109, सीतामढ़ी में 141, सीवान में 277, सुपौल में 300 और वैशाली में 307 नए कोरोना मरीज मिले हैं.



टैग्स