ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में मिले 13534 नए कोरोना मरीज, पटना के अलावा नालंदा और वैशाली में स्थिति खराब

PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा. राज्य में एक बार फिर से बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. रविवार को बिहार सरकार की

बिहार में मिले 13534 नए कोरोना मरीज, पटना के अलावा नालंदा और वैशाली में स्थिति खराब
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा. राज्य में एक बार फिर से बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. रविवार  को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 13 हजार 534 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. राजधानी पटना के अलावा नालंदा,  पश्चिमी चंपारण और वैशाली में भी स्थिति ख़राब होती हुई नजर आ रही है. 


रविवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सूबे में 13 हजार 534 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई. राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 2748 नए मरीज मिले हैं. इससे पहले बीते दिन अब तक के सारे रिकार्ड टूट गए थे. कल पटना में सर्वाधिक 3024 न्यू पॉजिटिव केस मिले थे.


रविवार को राजधानी पटना के अलावा बिहार के 5 अन्य जिलों में 500 से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं. वैशाली में 805, पश्चिमी चंपारण में 652, नालंदा में 611, बेगूसराय में 569, गया में 544 और भागलपुर में 535 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है. बताया जा रहा है कि सूबे में पिछले 24 घंटे में 89 हजार 393 सैंपल की कोरोना जांच की गई है.


बिहार में मिले 13534 नए कोरोना मरीज, पटना के अलावा नालंदा और वैशाली में स्थिति खराब

टैग्स