ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में मिले 10 नये कोरोना वायरस संक्रमित, पटना में चार पॉजिटिव पाये गये

PATNA : देश में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच बिहार में कोरोना के मामले भी बढ़ रहे हैं. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान छह जिलों में 10 नये कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये है

बिहार में मिले 10 नये कोरोना वायरस संक्रमित, पटना में चार पॉजिटिव पाये गये
First Bihar
3 मिनट

PATNA : देश में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच बिहार में कोरोना के मामले भी बढ़ रहे हैं. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान छह जिलों में 10 नये कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं. सर्वाधिक चार नये संक्रमित पटना जिले में पाये गये हैं. इसके अलावा वैशाली जिले में दो, गया जिले में एक, मुंगेर जिले में एक, बेगूसराय जिले में एक और शेखपुरा जिले में एक नये संक्रमित शामिल हैं.


संक्रमण को लेकर राज्य में एक लाख 47 हजार 370 सैंपलों की जांच की गयी. राज्य में अब कोरोना के 81 एक्टिव संक्रमित हैं जबकि रिकवरी रेट 98.32 प्रतिशत है. इधर टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को राज्य में दो लाख 72 हजार से अधिक लोगों को टीका दिया गया.


पटना में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. शनिवार को जिले में चार नये कोरोना के मरीज मिले हैं. इनमें तीन युवक व एक किशोर शामिल हैं. जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी सिंह ने बताया कि 17 साल का किशोर गर्दनीबाग इलाके का रहने वाला है, आरटीसीपीआर जांच की रिपोर्ट में वह पॉजिटिव आया है.


इसके अलावा शहर के किदवईपुरी में 23 वर्ष, कंगनघाट का 24 वर्ष और बालूपर का रहने वाला 26 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. कम उम्र के युवकों को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके आसपास के इलाके के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है. साथ ही चारों युवक के साथ रहने वाले खास दोस्तों की भी जांच करायी जा रही है.


केंद्र सरकार ने हाल में सभी राज्यों को कोविड संक्रमण और ओमिक्रोन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए एहतियात बरतने और कोविड गाइडलाइन में पूरी सख्‍ती बरतने के निर्देश दिए हैं. बिहार में भी कोविड के केस पिछले कुछ दिनों में बढ़े हैं. संक्रमण से मौत की घटनाएं भी बढ़ गई हैं. एक केंद्रीय टीम भी बिहार में व्‍यवस्‍था का जायजा लेने के लिए पटना आ रही है. इस बीच मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने नाइट कर्फ्यू लगाने से इंकार कर दिया है.


कल मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि बिहार सरकार स्‍थि‍ति पर लगातार नजर बनाए हुए है. कोविड संक्रमण का दौर कब तक चलेगा, यह कोई नहीं जानता है. ऐसे में संक्रमण के पूरी तरह खत्‍म होने तक मास्‍क और कोविड गाइडलाइन का पालन करते रहना बेहद जरूरी है. बिहार में टेस्टिंग को बढ़ाया गया है. अभी राज्‍य में नाइट कर्फ्यू लगाने की जरूरत नहीं है.