ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

बिहार में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत नहीं : मौसम विभाग ने पहली बार जारी किया रेड अलर्ट ; इस दिन बरसेंगे बदरा

PATNA : बिहार में फिलहाल भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने जा रही है। मौसम विभाग ने पहली बार राज्य के कुछ जिलों में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बि

बिहार में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत नहीं : मौसम विभाग ने पहली बार जारी किया रेड अलर्ट ; इस दिन बरसेंगे बदरा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में फिलहाल भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने जा रही है। मौसम विभाग ने पहली बार राज्य के कुछ जिलों में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बिहार के 6 जिलों में रेड अलर्ट, 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और चार जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में भी दिन गर्म रहने के आसार हैं।


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले दो मई तक राज्य में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने राज्य के 6 जिलों पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, नवादा, शेखपुरा, खगड़िया और भागलपुर के लिए भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं सीवान, दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, रोहतास, भोजपुर, कैमूर, औरंगाबाद, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, जमुई और बांका में लू का ऑरेंज अलर्ट है। इसके साथ ही आईएमडी ने बक्सर, शिवहर, मधेपुरा और सहरसा के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है।


इस बीच, मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर भी दी है। तीन मई से प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। ईरान से आने वाला पश्चिमी विक्षोभ काफी मजबूत है। जो दो मई को जम्मू-कश्मीर से टकराएगा। जिसका प्रत्यक्ष रूप से बिहार में भी असर देखने को मिलेगा। आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में तीन मई से हवा के रूख में बदलाव होगा, जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। तीन से पांच मई के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है।