ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, पटना समेत इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

PATNA : बीते कई दिनों से बाढ़ से जूझ रहे बिहार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बिहार में मानसून सक्रिय है. इस वजह से कई इलाकों में बारिश जारी है. बिहार में पिछले

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, पटना समेत इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बीते कई दिनों से बाढ़ से जूझ रहे बिहार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बिहार में मानसून सक्रिय है. इस वजह से कई इलाकों में बारिश जारी है. बिहार में पिछले 24 घंटे में बारिश से गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने एकबार फिर से बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है.


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी मानसून ट्रफ हिमालय की तराई क्षेत्र की ओर शिफ्ट कर गया है. इससे उत्तर बिहार की ओर अनेक जगहों पर बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं. बिहार मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन घंटे में सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण, गया, मधेपुरा, मधुबनी, सुपौल और पूर्णिया समेत कई जिलों बारिश की संभावना है. मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका जाहिर की गई है.


आपदा प्रबंधन विभाग बारिश को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है. गौरतलब हो कि मौसम विभाग ने शुक्रवार यानि कि 27 अगस्त तक पूरे उत्तर बिहार में जोरदार बारिश का पूर्वानुमान जताया है. विभाग के मुताबिक पटना,किशनगंज, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार सहित उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों में भी गुरुवार और शुक्रवार को अधिकांश जगहों पर बारिश की संभावना है.



मौसम मौसम के मुताबिक फिलहाल मॉनसून की अक्षीय रेखा तलहटी के इलाकों में पहुंच गई है. इसी वजह से एक बार फिर से उत्तरी बिहार समेत देश के दूसरे इलाकों में बारिश की स्थिति बनी हुई है. बिहार के पटना में गुरूवार को तेज बारिश हुई थी.


आपको दें कि बिहार के कई इलाकों में बाढ़ का तांडव पहले से ही जारी है. नदियों के जलस्तर में भले ही कुछ कमी देखने को मिल रही है. इसी बीच मौसम विभाग की चेतावनी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. जानकारी के मुताबिक लगातार बारिश के मद्देनजर हिमालय की तलहटी से लगे निचले इलाकों में भी बाढ़ का तांडव देखने को मिल सकता है.