ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार में मौसम का मिजाज बदला, वज्रपात को लेकर पूरे राज्य में येलो अलर्ट, इन जिलों में बारिश की संभावना

PATNA: बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार रात से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हल्की बारिश और तापमान में कमी आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बिहार में

बिहार में मौसम का मिजाज बदला, वज्रपात को लेकर पूरे राज्य में येलो अलर्ट, इन जिलों में बारिश की संभावना
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार रात से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हल्की बारिश और तापमान में कमी आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है। राजधानी पटना में 25 जून को मानसून प्रवेश कर गया है। आसमान में बादल छाए हैं और मौसम सुहाना हो गया है हालांकि अभी बारिश का इंतजार करना होगा।


मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश तो कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जतायी है। वज्रपात को लेकर पूरे राज्य में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के लोगों को अभी बारिश का इंतजार करना होगा हालांकि अगले महीने की शुरुआत के साथ ही मानसून की जोरदार बारिश होने की संभावना है।


मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मानसून की सक्रियता में कमी आई है। जून के महीने में राज्य के अधिकतर भागों में अच्छी बारिश की संभावना नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटों के दौरान कटिहार, बांका, भागलपुर, सुपौल, अररिया और किशनगंज समेत राज्य के दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्व भागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अच्छी बारिश के लिए राज्य के किसानों को जुलाई का इंतजार करना पड़ेगा।


मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राज्य के 25 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिसमें राजधानी पटना भी शामिल है जबकि चार जिलों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस सीवान के जीरादेई में दर्ज किया गया है। सोमवार को राजधानी पटना समेत 10 जिलों में मामूली बारिश हुई, जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

टैग्स