ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार में लॉकडाउन के विकल्प पर नीतीश का मंथन, सभी जिलों के SP और DM से ले रहे फीडबैक

PATNA : बेकाबू कोरोना संक्रमण के पीछे बिहार में लॉकडाउन लगाने के विकल्प पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर मंथन कर रहे हैं. मुख्यमंत्री आज डिप्टी सीएम समेत राज्य के तमाम आला

बिहार में लॉकडाउन के विकल्प पर नीतीश का मंथन, सभी जिलों के SP और DM से ले रहे फीडबैक
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बेकाबू कोरोना संक्रमण के पीछे बिहार में लॉकडाउन लगाने के विकल्प पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर मंथन कर रहे हैं. मुख्यमंत्री आज डिप्टी सीएम समेत राज्य के तमाम आला अधिकारियों की मौजूदगी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलों से फीडबैक ले रहे हैं. सभी जिलों के एसपी और डीएम एक-एक कर मुख्यमंत्री के साथ जुड़ रहे हैं और जिलों की ग्राउंड रियलिटी के बारे में जानकारी दे रहे हैं. 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके पहले एक सोमवार को भी एक का हाई लेवल मीटिंग की थी. आज भी मुख्यमंत्री कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में मिले फीडबैक के बाद मुख्यमंत्री यह तय करेंगे कि आगे बिहार में किस तरह की सख्ती बरतने की जरूरत है. लगभग आधा दर्जन जिलों को छोड़कर बाकी जिलों के डीएम ने नाइट कर्फ्यू को प्रभावी बताया है. 


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल लॉकडाउन को लेकर जिला के अस्तर से कोई स्पष्ट फीडबैक मुख्यमंत्री को नहीं मिल पाया है.  माना जा रहा है कि जिला प्रशासन इस बात का इंतजार कर रहा है कि राज्य सरकार लॉकडाउन पर क्या फैसला लेती है.


बिहार में लॉकडाउन लगाया जाए या फिर वीकेंड लॉकडाउन इस फैसले के बीच फिलहाल सरकार संशय की स्थिति में है. सरकार में शामिल कुछ घटक दल लॉकडाउन की मांग कर रहे हैं. तो कुछ का मानना है कि लॉकडाउन से हालात और खराब होंगे. गरीबों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा और रोज कमाने और खाने वाले लोगों के सामने रोटी का जुगाड़ करना सबसे बड़ी चुनौती बन जाएगी. सरकार इन तमाम विकल्प पर विचार करने के बाद कोई करेगी.

टैग्स