ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में लॉकडाउन नहीं बढ़ेगा : 17 अगस्त से अनलॉक 3 की शुरुआत, यह पाबंदियां रहेंगीं

PATNA : बिहार में बेतहाशा कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने 16 अगस्त तक के लॉकडाउन लागू किया था। लॉकडाउन की मियाद आज रात 12 बजे खत्म हो रही है लेकिन अब बिहार में लॉकडाउन ख

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में बेतहाशा कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने 16 अगस्त तक के लॉकडाउन लागू किया था। लॉकडाउन की मियाद आज रात 12 बजे खत्म हो रही है लेकिन अब बिहार में लॉकडाउन खत्म करने का फैसला लिया गया है। राज्य में अब लॉकडाउन की जगह अनलॉक 3 की शुरुआत हो रही है। 


राज्य सरकार ने अब अनलॉक 3 को लागू करने का निर्णय लिया है। 17 अगस्त से बिहार में अनलॉक 3 लागू रहेगा। इस दौरान कई तरह की पाबंदियां बरकरार रहेंगी। लॉकडाउन खत्म होने के बाद बिहार में बाजार और दुकानों के खुलने के समय में पूरी तरह से छूट दे दी गई है। इसके पहले आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी तरह की दुकान 10 बजे सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक खोलने की इजाजत थी। अब इस पाबंदी को खत्म कर दिया गया है हालांकि जिन जिलों में कोरोना का संक्रमण ज्यादा है वहां जिला प्रशासन अपने स्तर से पाबंदियों को सख्ती से लागू रखेगा।


अनलॉक 3 में भी लागू रहेगी यह पाबंदियां


अनलॉक 3 के दौरान भी नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक घर से निकलने की इजाजत नहीं होगी। केवल आवश्यक काम के लिए ही लोग घरों से बाहर जा पाएंगे। 


बसों के परिचालन पर पहले की तरह रोक लागू रहेगी। सिनेमा हॉल और धार्मिक स्थल   अभी भी बंद रहेंगे। 


किसी भी तरह के शिक्षण संस्थान को खोलने की इजाजत नहीं होगी।

टैग्स