ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

लॉकडाउन 5 को लेकर आज होगा एलान, CMG की बैठक के बाद बढ़ेगा छूट का दायरा

PATNA : बिहार में लॉकडाउन 5 को लेकर राजनीति सरकार बड़ा ऐलान करेगी। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की आज अहम बैठक होने वाली है इस बैठक के बाद 9 जून से बिहार में लागू रहने वाले लॉकडाउ

लॉकडाउन 5 को लेकर आज होगा एलान, CMG की बैठक के बाद बढ़ेगा छूट का दायरा
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : बिहार में लॉकडाउन 5 को लेकर राजनीति सरकार बड़ा ऐलान करेगी। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की आज अहम बैठक होने वाली है इस बैठक के बाद 9 जून से बिहार में लागू रहने वाले लॉकडाउन 5 में दी जाने वाली छूट को लेकर ऐलान किया जाएगाम आपको बता दें कि लॉकडाउन 4 की मियाद आज खत्म हो रही है उम्मीद जताई जा रही थी कि सरकार कल यानि सोमवार को इस पर फैसला ले लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब आज लॉकडाउन 5 पर हर हाल में फैसला होना है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हुई हो लेकिन फिलहाल इस बात की उम्मीद नहीं दिख रही कि बिहार में लॉकडाउन खत्म हो जायेगा। संक्रमण दर में गिरावट को देखते हुए राज्य सरकार 8 जून के बाद अधिक रियायतों के साथ लॉकडाउन की अवधि एक हफ्ते के लिए बढ़ा सकती है। राज्य में फिलहाल 8 जून तक लॉकडाउन 4 लागू है। 8 जून के बाद लॉकडाउन में और कितनी रियायतें दी जा सकती हैं इस पर नीतीश सरकार सोमवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की मीटिंग में फैसला करेगी। हालांकि सरकार के पास फिलहाल लॉकडाउन पर फैसला लेने के लिए आज तक का वक़्त है। 


सरकार 9 जून से लॉकडाउन में और छूट दे सकती है। सूत्रों की मानें तो इसके तहत वाहन ई-पास का सिस्टम समाप्त हो सकता है। यानी, निजी गाड़ियों के परिचालन पर रोक नहीं रहेगी। इसके साथ ही दुकानों को 4 बजे तक खोलने की अनुमति दिए जाने का प्रस्ताव है। लेकिन, राज्य के सभी जिलों से मिले फीडबैक में सर्वजनिक स्थलों पर रोक, सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक, धार्मिक व सामाजिक आयोजन पर रोक जारी रखने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके तहत बड़े मैदान, बड़े पार्क, म्यूजियम, चिडियाघर लाइब्रेरी, स्कूल, कोचिंग आदि बंद रहेंगे। सार्वजनिक वाहनों पर 50 फीसदी यात्री ही सवारी करेंगे। यह आदेश जारी रहेगा। इसके साथ पूरे राज्य में जांच के साथ-साथ टीकाकरण को भी तेज करने का प्रयास होगा ताकि 60 फीसदी से अधिक लोगों को टीका मिलने के बाद पूरी तरह से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जा सके।  



टैग्स