ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में खुद सड़क पर उतरे DGP और गृह सचिव, नाइट कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने का निर्देश

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर सरकार ने नाइट कर्फ्यू का एलान किया है. सरकार के इस कदम के बावजूद तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए इसे सख्ती से लागू

बिहार में खुद सड़क पर उतरे DGP और गृह सचिव, नाइट कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने का निर्देश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर सरकार ने नाइट कर्फ्यू का एलान किया है. सरकार के इस कदम के बावजूद तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए इसे सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया है. बिहार के गृह सचिव चैतन्‍य प्रसाद और डीजीपी एसके सिंघल ने खुद राजधानी पटना की सड़कों पर उतर कर नाइट कर्फ्यू के पालन का जायजा लिया. 


बिहार में कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद पुलिस ने नाइट कर्फ्यू में सख्‍ती दिखानी शुरू कर दी है. बिहार के गृह सचिव चैतन्‍य प्रसाद और डीजीपी एसके सिंघल ने खुद राजधानी पटना के विभिन्न इलाकों में दौरा किया.  दोनों अधिकारियों ने पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा के साथ पटना सिटी के सुलतानगंज, आलमगंज, खाजेकलां और चौक थाना के इलाकों में हालात का जायजा लिया. 


स्थिति को देखने के बाद वरीय अधिकारियों ने नाइट कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने का निर्देश अफसरों को दिया है. एसडीओ मुकेश रंजन और डीएसपी अमित शरण ने कहा कि आज से सख्ती और बढ़ा दी गई है. शाम चार बजे के बाद दुकानें खुली पाई गईं तो उसे सील कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब हो कि बिहार में नीतीश सरकार ने शाम छह बजे से नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है. सरकार के आदेश का पालन कर पटना पुलिस बेवजह सड़क पर घूमने वालों से सरकार सख्‍ती से पेश आ रही है.