ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

बिहार में खत्म होने जा रहा ASP का 6 पद, इन जिलों में नहीं रहेंगे एडिशनल एसपी

PATNA : बिहार के 6 जिलों में एसएसपी के पद को खत्म करने की तैयारी है. सरकार सुरक्षा पर खर्च भी घटाने जा रही है. जिन जिलों में एडिशनल एसपी का पद ख़तम किया जायेगा. यहां सुरक्षा पर

बिहार में खत्म होने जा रहा ASP का 6 पद, इन जिलों में नहीं रहेंगे एडिशनल एसपी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के 6 जिलों में एसएसपी के पद को खत्म करने की तैयारी है. सरकार सुरक्षा पर खर्च भी घटाने जा रही है. जिन जिलों में एडिशनल एसपी का पद ख़तम किया जायेगा. यहां सुरक्षा पर सरकार का खर्च भी अब घट जायेगा. 


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के जहानाबाद, नालंदा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, अरवल और पूर्वी चंपारण में एएसपी (आपरेशन) का पोस्ट खत्म करने की तैयारी की जा रही है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि नई रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी 6 जिलों को नक्सल प्रभाव से मुक्त होने का दावा किया गया है. सरकार के इस फैसले के बाद इन जिलों में केंद्रीय सुरक्षा का खर्च कम होगा. 


माना जा रहा है कि सरकार के इस निर्णय के बाद इन जिलों में सीआरपीएफ, एसएसबी और कोबरा बटालियन की संख्या भी कम हो जाएगी. हालांकि झारखंड की राज्य सीमा से सटे होने के कारण औरंगाबाद जिले में सुरक्षा को लेकर सरकार की चिंता और बढ़ गई है. गृह मंत्रालय की नई रिपोर्ट के अनुसार अब सिर्फ औरंगाबाद, बांका, गया, जमुई, कैमूर, लखीसराय, मुंगेर, नवादा, रोहतास और पश्चिमी चंपारण ही नक्सलवाद से प्रभावित रह गए हैं.


गौरतलब हो कि बिहार के अधिकांश नक्सल प्रभावित जिलों में सीआरपीएफ तैनात है, जबकि गया, जमुई, मुजफ्फरपुर आदि जिलों में एसएसबी के जवान भी एनटी नक्सल आपरेशन का काम कर रहे हैं. गृह मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, गया, जमुई और लखीसराय राज्य के अति नक्सल प्रभावित जिले हैं.गया में सबसे अधिक सीआरपीएफ, कोबरा और एसएसबी की बटालियन तैनात है.