ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार में कमज़ोर हुआ मानसून, बारिश के लिए 3 दिनों तक करना होगा इंतजार

PATNA : बिहार में अगले तीन दिनों तक मानसून थोड़ा कमजोर रहने वाला है। अब लोगों को तीन दिन बाद झमाझम बारिश देने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार सूबे में 13 से 16 अगस्त तक मानसून की ग

बिहार में कमज़ोर हुआ मानसून, बारिश के लिए 3 दिनों तक करना होगा इंतजार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अगले तीन दिनों तक मानसून थोड़ा कमजोर रहने वाला है। अब लोगों को तीन दिन बाद झमाझम बारिश देने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार सूबे में 13 से 16 अगस्त तक मानसून की गतिविधियां थोड़ी कमजोर रहेंगी। 17 अगस्त से राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार फिर से बन रहे हैं।


दरअसल, बिहार में मानसून को लेकर गुजर रही ट्रफ रेखा फिलहाल बिहार से दूर होती नजर आ रही है। इस लिहाजा पूरे बिहार में बारिश के लिए लोगों को तीन दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, कहीं कहीं बारिश का नजारा देखने को मिल सकता है।


वहीं, पटना में रविवार को बादलों की आवाजाही रहेगी, आंशिक बारिश के आसार बने रहेंगे। जबकि इससे पहले बीते कल मानसून की गतिविधियां सामान्य रहीं। सुपौल, दरभंगा, पूर्णिया एवं मधेपुरा में एक दो जगहों पर भारी उत्तरी और दक्षिण-पूर्व भाग में अनेक जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।


इधर, राज्य में सर्वाधिक वर्षा निर्मली में 83 मिमी हुई। अभी मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी की ओर है जबकि इसका पूर्वी छोर बहराइच, सीतामढ़ी, किशनगंज से होकर मणिपुर तक है। इसके प्रभाव से रविवार को सात जिलों में एक दो जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है।


 उनमें सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज है। पटना सहित दक्षिण बिहार में छिटपुट गति रहेंगी।