ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में कल से शुरू होगा झमाझम बारिश , जानें अपने जिले का हाल

PATNA : बिहार में इन दिनों मानसून की सक्रियता में थोड़ी कमी आई हैं। लेकिन एक बार फिर से 2 से 4 सितंबर के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग की ओर स

बिहार में कल से शुरू होगा झमाझम बारिश , जानें अपने जिले का हाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों मानसून की सक्रियता में थोड़ी कमी आई हैं। लेकिन एक बार फिर से 2 से 4 सितंबर के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम पूर्वानुमान में अगले कुछ दिनों में राज्यभर में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, सीतामढ़ी, मधुबनी और दरभंगा समेत राज्य के दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-मध्य भागों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती। मौसम विभाग की 2 और 3 सितंबर को राज्य के 19 जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।


वहीं, बिहार राज्य में इस वर्ष 1 जून से 30 अगस्त के बीच मानसून की अवधि में सामान्य से 26 प्रतिशत कम बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मानसून की इस अवधि में राज्य में 768.8 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार वास्तविक रूप से 569.4 मिलीमीटर बारिश ही हुई।


इधर, नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही बारिश और अलग-अलग स्थानों पर बराज से पानी छोड़े जाने के कारण बूढ़ी गंडक, बागमती, कोसी समेत विभिन्न नदियां कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कोसी नदी में आये उफान से जिले के विभिन्न पंचायतों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।