ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बिहार में कल हड़ताल पर रहेंगे सभी डॉक्टर, चरमरा सकती है राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था

PATNA : कल यानी गुरुवार को बिहार के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान राज्य के सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवा ठप रहेगी हालांकि डॉक्टरों ने इमरजेंसी को हड़ताल से मुक्त रखा है। बिहार स

बिहार में कल हड़ताल पर रहेंगे सभी डॉक्टर, चरमरा सकती है राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : कल यानी गुरुवार को बिहार के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान राज्य के सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवा ठप रहेगी हालांकि डॉक्टरों ने इमरजेंसी को हड़ताल से मुक्त रखा है। बिहार स्वास्थ्य संघ ने कल डॉक्टरों के हड़ताल पर रहने की घोषणा की है। बायोमेट्रिक अटेंडेंस के विरोध में और 11 सूत्री मांगों के समर्थन में राज्यभर के डॉक्टरों की कल हड़ताल है। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि कल बिहार के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा चरमराएगी।


बिहार स्वास्थ्य संघ के महासचिव डॉ. रंजीत कुमार ने बताया कि सभी डॉक्टर ओपीडी का बहिष्कार करेंगे, लेकिन आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं हड़ताल से मुक्त रहेंगी। उन्होंने बताया है कि हड़ताल की सूचना स्वास्थ विभग के अपर मुख्य सचिव और सभी सिविल सर्जन को दे दी गयी है। डॉक्टरों की हड़ताल से कल मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


संघ की मानें तो पिछले दिनों सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन इसको लेकर अबतक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे में संघ ने फैसला लिया है कि 11 सूत्री मांगों के समर्थन में राज्य के डॉक्टर गुरुवार को हड़ताल करेंगे। संघ का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। बता दें कि बिहार स्वास्थ्य संघ ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस लागू करने के सरकार के फैसले का विरोध जता रहा है।