ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार में कई IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

PATNA : रविवार का दिन होने के बावजूद बिहार सरकार ने कई IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है जहां राज्य सरकार ने नए मुख्य

बिहार में कई IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : रविवार का दिन होने के बावजूद बिहार सरकार ने कई IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है जहां राज्य सरकार ने नए मुख्य सचिव की नियुक्ति करने के साथ-साथ कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. 


राज्य सरकार ने जो अधिसूचना जारी की है उसके मुताबिक के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी चैतन्य प्रसाद को प्रधान सचिव गृह विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है. उन्हें निबंधन उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. चैतन्य प्रसाद प्रधान सचिव जल संसाधन विभाग के पद पर तैनात थे. 


1992 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मनुभाई परमार को लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है. वह प्रधान सचिव कला संस्कृति एवं युवा विभाग के साथ-साथ बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.


1997 बैच के आईएएस अधिकारी संतोष कुमार मल्ल को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है. उनके पास पर्यटन विभाग के सचिव और बेल्ट्रॉन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार रहेगा.


2000 बैच के आईएएस अधिकारी प्रेम सिंह मीणा को वित्त विभाग का नया सचिव बनाया गया है. इसके साथ सरकार ने 2005 बैच के आईएएस अधिकारी दिवेश सेहरा  को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के सचिव के पद पर तैनात किया है. दिवेश सेहरा को महादलित विकास मिशन के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.


इसके अलावा सरकार ने 1997 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव हंस को जल संसाधन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया है. संजीव हंस फिलहाल सचिव ऊर्जा विभाग के साथ-साथ बिहार राज्य पावर होल्डिंग कंपनी के अध्यक्ष भी हैं.

बिहार में कई IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार में कई IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट