ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

दिसंबर पर भारी जनवरी की सर्दी, पटना समेत एक दर्जन जिलों में कोल्ड डे

PATNA : दिसंबर के महीने में सर्दी में भले ही परेशान किया हो लेकिन इस बार जनवरी महीने की सर्दी सबसे ज्यादा भारी पड़ गई है। दिसंबर के तीसरे हफ्ते में सर्दी का जबरदस्त सितम देखने

दिसंबर पर भारी जनवरी की सर्दी, पटना समेत एक दर्जन जिलों में कोल्ड डे
Editor
3 मिनट

PATNA : दिसंबर के महीने में सर्दी में भले ही परेशान किया हो लेकिन इस बार जनवरी महीने की सर्दी सबसे ज्यादा भारी पड़ गई है। दिसंबर के तीसरे हफ्ते में सर्दी का जबरदस्त सितम देखने को मिल रहा है। पूरा बिहार सर्दी की चपेट में है और पटना समेत राज्य के लगभग 12 जिलों में कोल्ड डे कंडीशन बना हुआ है। मौसम विभाग ने एक दर्जन जिलों के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी कर रखा है जबकि 26 जिले ऐसे हैं जहां पारा 10 डिग्री से नीचे है।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में सोमवार को सूरज देवता के दर्शन नहीं हुए। धूप न निकलने और पछुआ हवा का प्रभाव बढ़ने से भारी कनकनी की स्थिति है। सबसे ठंडा दिन गोपालगंज में जबकि सबसे ठंडी रात औरंगाबाद में रही। दरअसल, पूरे सूबे में सतह से 1.5 किमी ऊपर तक आठ से दस किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही उत्तरी पछुआ हवाओं से कनकनी बढ़ गई है। जिन 12 जिलों के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है उनमें पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, गोपालगंज, सीवान, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं।


बिहार में औरंबागाद सबसे ठंडा रहा। औरंगाबाद में न्यूनतम 4.2 डिग्री की गिरावट आई है। यहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री पर आ गया है। गया में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 7.3 डिग्री पर आ गया है। यहां पिछले 24 घंटों में 4.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दोनों जिलों में कोल्ड डे जैसे हालात हैं। राज्य के 26 शहरों का न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे चला गया है। पिछले 24 घंटे में पटना में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री की गिरावट के साथ 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शेखपुरा में 4.1 डिग्री की गिरावट के साथ 7.2 डिग्री, बेगूसराय में 1.9 डिग्री गिरावट के साथ 8.5 डिग्री, पूसा में 1.6 डिग्री गिरकर 6.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

टैग्स