ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार में जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिए खुशखबरी! नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, बस एक क्लिक पर मिलेगी ये जानकारी

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर में अब जमीन की खरीद बिक्री करने वालों को अंचल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. बस एक क्लिक में जमीन का इतिहास मोबाइल पर मिल जाएगा. बता दे बुधवार को

बिहार में जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिए खुशखबरी! नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, बस एक क्लिक पर मिलेगी ये जानकारी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर में अब जमीन की खरीद बिक्री करने वालों को अंचल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. बस एक क्लिक में जमीन का इतिहास मोबाइल पर मिल जाएगा. बता दे बुधवार को राजस्व एवं भूमि सुधार के सचिव जय सिंह मुजफ्फरपुर पहुंचे थे.  वे सबसे पहले वह मुशहरी अंचल पहुंचे. जिसके बाद उन्होंने नक्शा घर और अभिलेखागार का निरीक्षण किया. 


अभिलेखागार की पंजियों और अभिलेखों के रखरखाव को लेकर कहा कि आगामी चार से पांच महीना में सभी अभिलेखों की स्कैनिंग की प्रक्रिया पूरी हो कर दी जाएगी. इस काम के पूरा होने के बाद अब किसी अभिलेख के लिए किसी भी भूस्वामी को दफ्तर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. सभी अभिलेख मोबाइल पर ही ऑनलाइन मिल जाएगे. वही उन्होंने सभी कार्यों को तेजी से करने का निर्देश दिया गया है. कहा कि नक्शा लोगों को मिल रहा है. जिन राजस्व गांव का नक्शा उपलब्ध नहीं है, उसको जल्द से जल्द अपलोड किया जा रहा है. उसके बाद अंचल कार्यालय में पहुंचकर राजस्व कर्मचारियों से दी गई रिपोर्ट और मोबाइल एप की जानकारी ली.


वही निरीक्षण के दौरान जय सिंह ने बताया कि कई जगह रिपोर्ट में विरोधाभाषी होने पर कर्मचारियों को स्पष्ट रिपोर्ट करने की हिदायत दी. उन्होंने सभी कर्मचारियों को मोबाइल एप डाउनलोड करने का निर्देश दिया. एप के जरिए से सभी जमाबंदी में आधार और मोबाइल नंबर जोड़ना है. हालांकि आधार देना स्वैच्छिक होगा. साथ ही परिमार्जन और जमाबंदी सुधार को जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया.

टैग्स