ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में जल्द खत्म होगा गर्मी का सितम, जानें आपके जिले का क्या है हाल

PATNA : भीषण चक्रवात तूफान बिपरजॉय तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके 15 जून को गुजरात के तटीय इलाकों में टकराने की संभावना है। इस समय इसकी रफ्तार 135 किमी प्रति घंटे तक की हो सकती

बिहार में जल्द खत्म होगा गर्मी का सितम, जानें आपके जिले का क्या है हाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : भीषण चक्रवात तूफान बिपरजॉय तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके 15 जून को गुजरात के तटीय इलाकों में टकराने की संभावना है। इस समय इसकी रफ्तार 135 किमी प्रति घंटे तक की हो सकती है। इसके कारण इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति का सामना करने के लिए एनडीआरएफ की टीम को अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया गया है।


मौसम विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक,  देश के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। बिहार के कुछ जिलों में 15 से लेकर 17 जून तक झमाझम बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा झारखंड और बंगाल में भी भारी बारिश के आसार हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी 17 जून को मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी की गई है।


वहीं, बिहार को लेकर मौसम विभाग के तरफ से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि, गुरूवार को राज्य के 19 जिलों में आंधी और बारिश होने की संभावना है। वहीं 9 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। विभाग के तरफ से मधेपुरा, मुंगेर, सीतामढ़ी और पूर्वी चंपारण में आंधी के साथ झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है।  वहीं 17 जून तक पूरे राज्य में मानसून की दस्तक होने की संभावना जताई है।  


आपको बताते चलें कि, मौसम विभाग के तरफ से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़  17 जून तक पूरे राज्य में मानसून की दस्तक होने की संभावना है। इससे पहले आज यानी 15 जून को किशनगंज, मधेपुरा, खगड़िया, शेखपुरा होते हुए पटना, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी मानसून पहुंचेगा। इसके बाद 16 और 17 जून तक गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, शिवहर सहित अन्य हिस्से में इसका प्रभाव दिखेगा।