ब्रेकिंग
अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?

BIHAR NEWS : बिहार में जल्द होगी विशेष शिक्षकों की नियुक्ति, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

PATNA : बिहार में अब युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब सूबे के अंदर जल्द ही विशेष शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। इनके पदों का रोस्ट

BIHAR NEWS : बिहार में जल्द होगी विशेष शिक्षकों की नियुक्ति, जानिए कौन कर सकता है आवेदन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अब युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब सूबे के अंदर जल्द ही विशेष शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। इनके पदों का रोस्टर जिलों से विभाग को प्राप्त हो चुका है। अब सामान्य प्रशासन विभाग को इसकी अधियाचना भेजी जाएगी, जिसके माध्यम से यह बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के पास पहुंचेगा। इसके बाद बीपीएससी द्वारा विज्ञापन जारी कर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।


दरअसल, राज्य के विभिन्न जिलों में विशेष जरूरत वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए इन शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। पीपीएससी के माध्यम से ही इन शिक्षकों का चयन किया जाएगा। ये सभी शिक्षक दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने में दक्ष होंगे। इनमें प्राथमिक (कक्षा एक से पांच) विद्यालयों में 5534 और मध्य विद्यालयों (कक्षा छह से आठ) में 1745 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।


विशेष शिक्षकों की नियुक्ति के लिए पूर्व में ही शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित हुई थी। इस पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन दे सकेंगे। इस संबंध में पदाधिकारी बताते हैं कि कुल नौ तरह के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए इन शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है।


जो बच्चे देख नहीं पाते हैं, अथवा दृष्टि कम है, इसके लिए अलग-अलग विशेषज्ञ शिक्षक होंगे। इसी तरह अन्य विशेष जरूरत वाले बच्चों को भी विशेष शिक्षक पढ़ाएंगे। पदाधिकारी यह भी बताते हैं कि वर्तमान में स्कूलों में ऐसे बच्चों को पढ़ाने की सुविधा नहीं है। इनके लिए जिलास्तर पर विशेष व्यवस्था की गई है। विशेष शिक्षकों की नियुक्ति हो जाने के बाद इन बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था स्कूल के स्तर पर हो जाएगी।