ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

बिहार में इथेनॉल प्लांट के लिए आए 29 आवेदन, मात्र 17 प्रोजेक्ट को तेल कंपनियों ने दी अनुमति

DESK: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के एक सवाल का जवाब देते हुए पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि पेट्रोल

बिहार में इथेनॉल प्लांट के लिए आए 29 आवेदन, मात्र 17 प्रोजेक्ट को तेल कंपनियों ने दी अनुमति
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK:  बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के एक सवाल का जवाब देते हुए पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण हेतु बिहार की वार्षिक मांग 30.7 करोड़ लीटर है। जबकि वर्तमान में स्थापित इथेनॉल प्लांट से 12.2 करोड़ लीटर प्राप्त हो रही है।


शेष 18.5 करोड़ लीटर तेल के लिए विपणन कंपनियों ने अगस्त 2021 में विज्ञापन निकाला था। जिसके बाद बिहार के उद्यमियों ने 29 प्लांट के लिए आवेदन दिया था। जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 182.85 करोड़ लीटर है। तेल कंपनियों ने 29 आवेदन में से मात्र 17 को स्वीकृति दी। जिसकी उत्पादन क्षमता 34.62 करोड़ लीटर प्रति वर्ष है। 


तेल कंपनियों का कहना है कि बिहार की वार्षिक आवश्यकता मात्र 18.5 करोड़ लीटर प्रति वर्ष है। फिर भी 34.64 लीटर प्रति वर्ष की आपूर्ति हेतु हस्ताक्षर जनवरी, 2022 में किया गया। बता दें कि तेल विपणन कंपनियों ने बिहार सहित वैसे राज्य जहां इथेनॉल की कमी है वहां पर इथेनॉल के डेडीकेटेड प्लांट से आपूर्ति के लिए देशभर में विज्ञापन निकाला था।

टैग्स