ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट, पारा 3 डिग्री तक लुढ़का

PATNA : बिहार में इनदिनों सर्दी का सितम लगातार जारी है. राजधानी पटना सहित राज्य के विभिन्न जिलों में शीतलहर को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अलर्ट जारी किया है. अगले

बिहार में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट, पारा 3 डिग्री तक लुढ़का
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में इनदिनों सर्दी का सितम लगातार जारी है. राजधानी पटना सहित राज्य के विभिन्न जिलों में शीतलहर को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अलर्ट जारी किया है. अगले 24 से 48 घंटों में पारे में आंशिक गिरावट के आसार हैं. राज्य में  न्यूनतम तापमान के गिरावट से ठंड में वृद्धि हुई है. पिछले 24 घंटों में कई शहरों का पारा दो से तीन डिग्री तक नीचे आया है. 


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों में पारे में आंशिक गिरावट के आसार हैं. रविवार से सूबे में आंशिक बादल छाएंगे और इस वजह से दिन का तापमान नीचे आएगा, जबकि न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी. पिछले 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा और पटना सहित सभी शहरों में हल्का कोहरा देखा गया. 


राज्य में पिछले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवा का प्रवाह सूबे में बढ़ा है. उत्तर भारत के मैदानी भागों में इस वजह से शीतलहर की स्थिति बनी है. हालांकि अभी यह हवा पश्चिमी उत्तरप्रदेश तक पहुंची हैं, लेकिन इनका असर बिहार के मौसम पर दिखने लगा है. पिछले 24 घंटों में पटना का न्यूनतम तापमान डेढ़ डिग्री नीचे लुढ़का और 7.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. गया में भी पारे में दो डिग्री की गिरावट आई और यह 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.