ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार में घर बनाना हुआ महंगा.. 50 प्रतिशत तक बढ़े सीमेंट, सरिया के दाम

PATNA : महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है. पेट्रोल-डीज़ल, गैस, खाने-पीने के सामान सबके दाम बढ़ रहे हैं. और अब घर बनाना भी महंगा हो गया है. यह कीमतें पिछले पांच माह से निरंतर बढ़ रही हैं. सरिय

बिहार में घर बनाना हुआ महंगा.. 50 प्रतिशत तक बढ़े सीमेंट, सरिया के दाम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है. पेट्रोल-डीज़ल, गैस, खाने-पीने के सामान सबके दाम बढ़ रहे हैं. और अब घर बनाना भी महंगा हो गया है. यह कीमतें पिछले पांच माह से निरंतर बढ़ रही हैं. सरिया के दाम आसमान छू रहे हैं. निर्माण सामग्री महंगी होने के कारण घर बनाना भी महंगा हो गया है.


कच्चे माल की कीमतों में लगभग 40 फीसदी तक वृद्धि होने के कारण बिल्डिंग मटेरियल की कीमतें लगातार बढ़ी हैं. फिलहाल इन सामग्रियों के बढ़े दाम को आंका जाये, तो बीते चार माह के मुकाबले अब घर बनाना करीब 50 फीसदी तक महंगा हुआ है. ब्रांडेड कंपनियों ने एक सप्ताह में सीमेंट की बोरी पर 25 से 30 रुपये तक बढ़ा दिये हैं. अब सीमेंट की एक बोरी की कीमत 365-375 रुपये तक पहुंच गयी है. 


सरिया की कीमतें भी दो महीने में 50-52 रुपये किलो से बढ़ कर 80-85 रुपये किलो पहुंच गयी है. ब्रांडेड सरिया एक लाख रुपये टन तक बाजार में मिल रहा है. दो माह में सरिया की कीमत में 50 फीसदी से अधिक का इजाफा दर्ज किया गया है. जो गैर ब्रांडेड सरिया 50 रुपये किलो था, वह आज की तारीख में 85 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बिक रहा है. एक बार फिर पिछले एक सप्ताह में सरिया की कीमत में 5 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है.

टैग्स