ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

फिर गरम होने लगा मौसम, पिछले दो दिनों में 4 डिग्री चढ़ा पारा

PATNA : सूबे में मौसम का मिजाज एक बार फिर से गरमाने लगा है। पछुआ हवा का प्रभाव बढ़ने से राज्य के ज्यादातर शहरों का तापमान लगातार दूसरे दिन भी ऊपर चढ़ा। पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिय

फिर गरम होने लगा मौसम, पिछले दो दिनों में 4 डिग्री चढ़ा पारा
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : सूबे में मौसम का मिजाज एक बार फिर से गरमाने लगा है। पछुआ हवा का प्रभाव बढ़ने से राज्य के ज्यादातर शहरों का तापमान लगातार दूसरे दिन भी ऊपर चढ़ा। पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया समेत राज्य के लगभग सभी इलाकों में इसका असर दिखा। दिन में कई जगहों पर धूल भरी आंधी चलने से जनजीवन पर भी असर पड़ा है।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पछुआ की रफ्तार 25 से 35 किमी के बनी बीच रही। हालांकि आज यानी मंगलवार को हवा की रफ्तार में थोड़ी कमी होगी। पटना में पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कुल 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने से दोपहरी के वक्त लोगों को काफी परेशानी हुई। भागलपुर में भी दो दिनों में तीन डिग्री पारा चढ़ा है। पूर्णिया में साढ़े छह डिग्री तक कि वृद्धि हुई। 


राजधानी पटना में गर्म हवाओं के प्रभाव से देर शाम तक लू जैसी स्थिति रही। घर में बैठे लोगों को भी पंखे की हवा से ठंडक का एहसास नहीं हो रहा था। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री तक ऊपर जा सकता है लेकिन इसके बाद पारे में फिर से थोड़ी गिरावट आएगी। मध्य बिहार की ओर से एक चक्रवाती सिस्टम की स्थिति के बनी हुई है। जिसके कारण बिहार के उत्तर पूर्वी भाग में 21 अप्रैल से पुरवा प्रभाव बढ़ेगा। दक्षिण बिहार में शुष्क पछुआ हवाओं का प्रभाव रहेगा। हवाओं की इस दोहरी स्थिति से उत्तरी पश्चिम और दक्षिण मध्य भाग में एक दो जगहों पर बारिश की स्थिति बनेगी।