ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार में कोरोना की तीसरी लहर कमजोर, 14 फरवरी से फिर शुरू होगा सीएम का जनता दरबार,

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री का जनता दरबार का कार्यक्रम और समाज सुधार अभियान यात्रा स्थगित कर दिया गया था. लेकिन बिहार में कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़

बिहार में कोरोना की तीसरी लहर कमजोर, 14 फरवरी से फिर शुरू होगा सीएम का जनता दरबार,
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री का जनता दरबार का कार्यक्रम और समाज सुधार अभियान यात्रा स्थगित कर दिया गया था. लेकिन बिहार में कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ रही है. संक्रमण तेजी से घटने के बाद एक बार फिर से अब दोनों चीजें शुरू होने वाली है. जानकारी के अनुसार 14 फरवरी से मुख्यमंत्री जनता दरबार की शुरुआत करेंगे.


गृह विभाग सचिवालय से जारी पत्र के अनुसार 6 फ़रवरी को  राज्य में कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम हेतु लागू प्रतिबंधों को शिथिल किया गया है, जिसके बाद अब जनता से जुड़े मुद्दे पर उच्चस्तरीय समीक्षा की गई. समीक्षोपरांत राज्य सरकार द्वारा "जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम को पुनः आरंभ करने का निर्णय लिया गया है. 


इस क्रम में इस माह के द्वितीय एवं तृतीय सोमवार यथा दिनांक 14.02. 2022 एवं दिनांक 21.02.2022 को "जनता के दरबार में मुख्यमंत्री" कार्यक्रम आयोजित की जाएगी. इसके अलावा अगले माहों के लिए पृथक रूप से निदेश जारी किया जायेगा. "जनता के दरबार में मुख्यमंत्री" कार्यक्रम में केवल कोविड टीका प्राप्त (Vaccinated आगंतुकों का प्रवेश अनुमान्य होगा. खबर यह भी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब अपनी समाज सुधार अभियान भी शुरू करेंगे.


बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज सुधार अभियान शुरू किया था. यह समाज सुधार अभियान शराबबंदी, दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों को खत्म करने लेकर शुरू की गई थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार जिला मुख्यालय जाकर इन कार्यक्रमों की समीक्षा करते थे. वे जनसभा को संबोधित करते थे. लेकिन, कोरोना की तीसरी लहर में इसे पूरी तरह से स्थगित कर दिया गया था. लेकिन, अब सूचना मिल रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान भी शुरू करेंगे.


1 महीने में 3 जनता दरबार आयोजित होता है. लेकिन, फरवरी में यह जनता दरबार महीने के दूसरे सोमवार यानी कि 14 फरवरी को किया जाएगा. वही 21 फरवरी को तीसरा जनता दरबार किया जाएगा. मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री 22 और 23 फरवरी को समाज सुधार यात्रा पर जाएंगे. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज सुधार यात्रा जब शुरू किए थे तो इसे 15 जनवरी तक समाप्त कर लेना था. लेकिन, कोरोना की लहर की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था.

टैग्स