ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

चंद दिनों की राहत के बाद बिहार में गर्मी से फिर आफत, पछुआ हवाओं से हीट वेव लौटा

PATNA : बिहार के लोगों को प्रचंड गर्मी से चंद दिनों के लिए राहत मिली थी। पूर्व और दक्षिण पूर्व की तरफ से आने वाली हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। कई जिलों में

चंद दिनों की राहत के बाद बिहार में गर्मी से फिर आफत, पछुआ हवाओं से हीट वेव लौटा
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार के लोगों को प्रचंड गर्मी से चंद दिनों के लिए राहत मिली थी। पूर्व और दक्षिण पूर्व की तरफ से आने वाली हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। कई जिलों में बारिश और आंधी तूफान भी आया, जिसकी वजह से पारा नीचे गया लेकिन अब एक बार फिर से सुबह में हीट वेव की स्थिति बन गई है। गर्म पछुआ हवाओं की वजह से पारा एक बार फिर से ऊपर जाने लगा है। शनिवार को पटना का तापमान एक बार फिर ऊपर चढ़कर 41 डिग्री के पार जा पहुंचा। 


मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में इस वक्त पछुआ और उत्तर पश्चिम की तरफ से गर्म हवाएं चल रही हैं। इस कारण बिहार के ज्यादातर जिलों में एक बार फिर से हीट वेव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग की मानें तो बिहार में अप्रैल के आखिर तक यह स्थिति जारी रहेगी। हीट वेव के कारण एक बार फिर 43 डिग्री और उसके आसपास जा सकता है। 


मौसम विभाग ने अलग अलग तारीखों को कई जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। 25 अप्रैल को बक्सर, रोहतास, कैमूर, गया, औरंगाबाद, नवादा जिलों में हीट वेव की स्थिति रहेगी। 26 अप्रैल को राजधानी पटना समेत बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, गया, औरंगाबाद, शेखपुरा, लखीसरा मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, जमुई, बांका, भागलपुर में और 27 अप्रैल  को पटना, गया, नवादा नालंदा, शेखपुरा, बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, जहानाबाद, अरवल औरंगाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय खगड़िया, जमुई, बांका, भागलपुर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

टैग्स