ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-पानी के साथ ठनका गिरने का अलर्ट

PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज रक बार फिर से बदलने वाला है। राज्य के लगभग सभी जिलों में 6 मई तक आंधी-पानी, मेघ गर्जन के साथ ठनका गिरने के आसार हैं। आंधी 50 किमी प्रति घंटे की रफ्त

बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-पानी के साथ ठनका गिरने का अलर्ट
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज रक बार फिर से बदलने वाला है। राज्य के लगभग सभी जिलों में 6 मई तक आंधी-पानी, मेघ गर्जन के साथ ठनका गिरने के आसार हैं। आंधी 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आने की संभावना है। बिहार के तराई वाले इलाके और पूर्वी बिहार में अगले 24 से 48 घंटे में तीव्रता वाली बारिश का पूर्वानुमान किया गया है। शेष भागों में भी गरज तड़क के साथ बारिश की स्थिति रहेगी। 


उत्तर पूर्व बिहार में तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम में बदलाव की वजह बिहार में कालवैशाखी की वजह से उठने वाले तूफान हैं। ये बादल गहरे, लंबे और संवहनीय होते हैं तो पश्चिम से पूर्व की ओर गरज तड़क के साथ बरसते हुए आगे की ओर बढ़ते हैं। सूबे में मल्टी वेदर सिस्टम भी सक्रिय हो गया है जिनमें चक्रवातीय दबाव, पश्चिमी विक्षोभ, दक्षिण पश्चिम से ओर आने वाली हवा और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा एक साथ प्रभावी हैं।


चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र लगातार बदल रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश से बिहार तो अभी मध्यप्रदेश के उत्तर पश्चिम भाग में अवस्थित है। इस चक्रवातीय क्षेत्र से निम्न दबाव की रेखा बिहार होते हुए मणिपुर की तक फैली है। इसके प्रभाव से आंधी-पानी की यह स्थिति बनी है। पिछले दो दिनों में राज्य में कुछ जगहों पर आंशिक तो कहीं मध्यम बारिश हुई। एक मई को सबसे ज्यादा बारिश बहादुरगंज में 52 मिमी हुई। पटना में पारा सामान्य से काफी तो नीचे रहने से गर्मी से भारी राहत मिली है।