ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बिहार: भ्रष्ट थानेदार के कई ठिकानों पर छापेमारी, EOU की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने सारण के डोरीगंज के तत्कालीन थाना प्रभारी संजय प्रसाद के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. ईओयू के अपर पुलिस

बिहार: भ्रष्ट थानेदार के कई ठिकानों पर छापेमारी, EOU की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने सारण के डोरीगंज के तत्कालीन थाना प्रभारी संजय प्रसाद के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. ईओयू के अपर पुलिस महानिदेशक नैय्यर हसनैन खां के निर्देश पर भ्रष्टाचार के आरोपी थानाध्यक्ष के मुजफ्फरपुर जिले में आवास और बेतिया जिले के समहौता स्थित पैतृक घर पर रेड चल रही है.


आर्थिक अपराध इकाई सारण के डोरीगंज के तत्कालीन थाना प्रभारी संजय प्रसाद के खिलाफ आय से अधिक मामले में एफआईआर दर्ज की है. आर्थिक अपराध इकाई ने आईपीसी की धारा 132 2 भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम 1988 के तहत मामला दर्ज किया है. थानाध्यक्ष के ऊपर बालू माफियाओं और दलाल के साथ मिलकर करोड़ों रुपये की कमाई करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि इस थानेदार ने ऐसे अपराधियों के साथ साठगांठ कर करोड़ों रुपये की अकूत संपत्ति जुटाई है.


गौरतलब हो कि बिहार के भ्रष्ट अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की टीम कार्रवाई कर रही है. आपको बता दें कि पिछले दिनों बिहार सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए एसपी, डीएसपी, थानेदार समेत कई लगभग चार दर्जन कर्मियों और अधिकारियों पर एक्शन लिया था. थानाध्यक्ष संजय प्रसाद पर भी आरोप है कि इन्होंने करोड़ों रूपये की संपत्ति अर्जित की है. फिलहाल ये निलंबित चल रहे हैं. 21/2021 मामले में सर्च वारंट मिलने के बाद ईओयू छापेमारी कर रही है. सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक रेड में करोड़ों रुपये की संपत्ति का सबूत हाथ लगा है.