ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

बिहार में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव, 24 घंटे में 765 सैंपल की जांच, यहां देखिये पूरा डाटा

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 24 घंटे के अंदर बिहार में सिर्फ एक कोरोना मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 24 घंटे के अंदर बिहार में सिर्फ एक कोरोना मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सूबे में में कोरोना जांच की रफ़्तार तेज हुई है. बिहार सरकार ने सैंपल की जांच में तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर 765 सैंपल की जांच की गई हैं.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक बिहार में अब तक 6250 सैंपल की जांच हुई है. जिसमें से 61 पॉजिटिव मामले सामने आये. सूबे के अंदर 18 मरीज ठीक हो गए हैं. मुंगेर के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हुई है. फिलहाल बिहार में 42 केस एक्टिव हैं.


बिहार के स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार की ओर से यह जानकारी दी गई कि नवादा से सिर्फ एक ही मामला आज पॉजिटिव आया है. बिहार में कल की तुलना में आज की स्थिति अच्छी है. बिहार में अब तक जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक सीवान में 29, मुंगेर में 6, पटना, गया और बेगूसराय में 5-5, गोपालगंज में 3, नवादा और नालंदा में 2-2, सारण, लखीसराय और भागलपुर से एक-एक मामले सामने आये हैं.


बिहार में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव, 24 घंटे में 765 सैंपल की जांच, यहां देखिये पूरा डाटा


बिहार में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव, 24 घंटे में 765 सैंपल की जांच, यहां देखिये पूरा डाटा


बिहार में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव, 24 घंटे में 765 सैंपल की जांच, यहां देखिये पूरा डाटा

टैग्स