ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार में एक DSP के ऊपर कार्रवाई, काम में लापरवाही को लेकर सरकार ने लिया एक्शन

PATNA : बिहार में एक डीएसपी के ऊपर विभागीय कार्रवाई संचालित की गई है. गृह विभाग की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. रोसड़ा डीएसपी और नवादा के तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी

बिहार में एक DSP के ऊपर कार्रवाई, काम में लापरवाही को लेकर सरकार ने लिया एक्शन
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में एक डीएसपी के ऊपर विभागीय कार्रवाई संचालित की गई है. गृह विभाग की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. रोसड़ा डीएसपी और नवादा के तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहरियार अख्तर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई संचालित की गई है. डीएसपी सहरियार अख्तर के विरुद्ध संचालित विभागीय कार्रवाई में गया रेंज के आईजी राकेश राठी को सञ्चालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.


गृह विभाग की ओर से जारी पत्र के मुताबिक रोसड़ा डीएसपी और नवादा के तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहरियार अख्तर के ऊपर काम में लापरवाही बरतने का आरोप है. नवंबर 2013 में जब सहरियार अख्तर नवादा में डीएसपी के पद पर कार्यरत थे तब पुलिस महानिदेशक की ओर से औचक निरिक्षण किया गया. इस दौरान उनकी कार्यशैली में काफी लापरवाही पाई गई.


इस घटना के बाद डीएसपी सहरियार अख्तर के ऊपर विभागीय कार्रवाई संचालित की गई. इस मामले में जून 2014 में सहरियार अख्तर से लिखित बचाव अभिकथन की मांग की गई. इनकी ओर से जो जवाब सौंपा गया, उसे डिपार्टमेंट ने अस्वीकार कर दिया.


अब सरकार ने इस मामले में मगध क्षेत्र के आईजी राकेश राठी को सञ्चालन पदाधिकारी नियुक्त किया है. इनके अलावा नवादा के एएसपी महेंद्र कुमार बसंत्री को  प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी नामित किया है. सरकार ने 10 दिन के अंदर डीएसपी सहरियार अख्तर को मगध आईजी के कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है. 

टैग्स