ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार में एक बार फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 5 दिन तक झमाझम बारिश के आसार

PATNA : बिहार में करीब 12 दिन बाद एक बार फिर से मानसून करवट बदली है। रविवार से 3 अगस्त तक सामान्य तौर पर अच्छ

बिहार में एक बार फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 5 दिन तक झमाझम बारिश के आसार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में करीब 12 दिन बाद एक बार फिर से मानसून करवट बदली है। रविवार से 3 अगस्त तक सामान्य तौर पर अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। विशेष रुप से राजधानी पटना सहित दक्षिण मध्य में झमाझम बारिश के अनुमान जताया जा रहे हैं।आइएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिन माॅनसून की द्रोणी रेखा बिहार के काफी करीब से गुजर रही है। इसी वजह से हवा और उसमें नमी की मात्रा बारिश के लिए अनुकूल बतायी जा रही है


दरअसल, मौसम विभाग ने 30 जुलाई को राज्य भर में वज्रपात और बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही रोहतास, किशनगंज, कैमूर और गया जिलों में एक दो जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही उत्तर पश्चिमी बिहार और उत्तर मध्य बिहार के जिलों में अनेक जगहों पर जबकि दक्षिण पश्चिमी बिहार और दक्षिण मध्य बिहार के जिलों में भी आंशिक से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है


वहीं, सावन के महीने में मौसम के तल्ख मिजाज ने लोगों ने बेहाल कर दिया है। तीखी धूप और उमस के कारण लोग परेशान हैं। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बुधवारको  जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे के अंदर बक्सर राज्य का सबसे अधिक गर्म शहर रहा। शहर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान केवल आधा मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। 


  • आपको बताते चलें कि, राज्य में 30 जुलाई यानी आज पटना, पश्चिमी चंपारण, भभुआ, नालंदा और जमुई में बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा 31 जुलाई - भभुआ,रोहतास,नवादा और जमुई में बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, बिहार में अभी केवल तीन जिलों मसलन भागलपुर,बक्सर और किशनगंज में सामान्य बारिश दर्ज की है। हालांकि यहां भी बारिश की मात्रा माइनस में हैं।  प्रदेश के शेष 35 जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गयी है।