ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

बिहार में डूबने से 35 लोगों की मौत, महापर्व की खुशी मातम में बदली

PATNA : कल उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न हुआ. लेकिन इस साल कई घरों में इस महापर्व के दिन मातम छा गया. बिहार में छठ के दिन डूबने से करीब 35 लोगों की मौत हो ग

बिहार में डूबने से 35 लोगों की मौत, महापर्व की खुशी मातम में बदली
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कल उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न हुआ. लेकिन इस साल कई घरों में इस महापर्व के दिन मातम छा गया. बिहार में छठ के दिन डूबने से करीब 35 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा और भी कई लोग अभी भी लापता बताये जा रहे हैं. 


मिली जानकारी के अनुसार, डूबकर मरने वालों में सासाराम के दो, बेगूसराय के तीन, सारण के दो (तीन डूबे, दो का शव बरामद), गया के दो और सीवान, बिहारशरीफ-बक्सर के एक-एक लोग शामिल हैं. 


इधर उत्तर बिहार में नौ लोगों की डूबने से जान चली गई. समस्तीपुर में चार लोग डूबे जिनमें तीन ने दम तोड़ दिया. वहीं बेतिया में पांच लोग डूबे और एक की जान चली गई. कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार में छठ के दौरान डूबने से 14 से अधिक लोगों की जान चली गई. मरने वालों में सहरसा के चार, खगड़िया के चार, सुपौल और लखीसराय के दो-दो, मधेपुरा, पूर्णिया व भागलपुर में एक-एक व्यक्ति शामिल हैं. 


इनमें से कई जिलों में लोगों ने मौत के जिम्मेदार प्रशासन को ठहराते हुए जबरदस्त बवाल काटा. बेगूसराय में लोगों ने दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. इसके अलावा एसडीपीओ और फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. भीड़ ने पुलिस पर रोड़ेबाजी भी की. बेगूसराय के अलावा भी और कई जिलों में लोगों का गुस्सा प्रशासन पर फूटा और उन्होंने खूब बवाल काटा. महापर्व के दिन अपनों को खो चुके सभी परिवारों में मातम पसरा हुआ है. 

टैग्स