ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार में डॉक्टरों की हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, बायोमेट्रिक अटेंडेंस के विरोध में स्ट्राइक

PATNA : बिहार के सरकारी अस्पतालों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था लागू करने के सरकार के फैसले के खिलाफ आज राज्य के सभी डॉक्टर हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से

बिहार में डॉक्टरों की हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, बायोमेट्रिक अटेंडेंस के विरोध में स्ट्राइक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार के सरकारी अस्पतालों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था लागू करने के सरकार के फैसले के खिलाफ आज राज्य के सभी डॉक्टर हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से पीएमसीएच समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। विभिन्न जिला अस्पतालों में भी हड़ताल का व्यापक असर देखा जा रहा है। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे मरीज और उनके परिजन परेशान हैं। हालांकि इमरजेंसी सेवा को हड़ताल से मुक्त रखा गया है। 


दरअसल, बायोमेट्रिक अटेंडेंस के विरोध में और 11 सूत्री मांगों के समर्थन में राज्यभर के डॉक्टरों की आज हड़ताल है। बिहार स्वास्थ्य संघ ने कल डॉक्टरों के हड़ताल पर रहने की घोषणा की थी। आज डॉक्टरों ने राज्य के सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवा ठप कर दिया है। संघ की मानें तो पिछले दिनों सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन इसको लेकर अबतक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। संघ का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।


डॉक्टरों की इस हड़ताल का सबसे अधिक असर पीएमसीएच में देखने को मिल रहा है। राज्यभर के जिलों से रेफर किए गए मरीज इलाज के लिए पीएमसीएच पहुंचते हैं। ऐसे में यहां पहंचने वाले मरीज और उनके परिजनों को भारी परेशानी सा कामना करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में मरीज पीएमसीएच में पहुंचे हैं लेकिन ओपीडी में ताला बंद होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में मरीज हड़ताल खत्म होने और डॉक्टरों के आने का इंतजार कर रहे हैं।

टैग्स