ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार, इन तीन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

PATNA : बिहार में मानसूनी बारिश का असर कम होने लगा है। धीमी पड़ी मानसून की चाल के कारण लोगों को वापस से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आज 3 जिलों में भारी बार

बिहार में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार, इन तीन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA :  बिहार में मानसूनी बारिश का असर कम होने लगा है। धीमी पड़ी मानसून की चाल के कारण लोगों को वापस से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आज 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट और 9 जिलों में बिजली गिरने की आशंका के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

 मानसून बिहार में सक्रिय तो है लेकिन इसकी चाल धीमी पड़ रही है। वहीं अन्य राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों तक बिहार में बारिश होने की संभावना जताई है। लेकिन इस दौरान अच्छी बारिश होने की संभावना कम है।


मौसम विभाग ने केवल 3 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने किशनगंज, रोहतास और कैमूर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में मौसम विभाग ने बिजली गिरने की आशंका जताई है।

 बता दें कि आकाशीय बिजली गिरने से बिहार में की लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा प्रबंधन और मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।



इधर, भारी बारिश और वज्रापत को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें। वहीं मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।